6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालकैलाश विजयवर्गीय: 'चुनाव जीतने के बाद पार्टी बड़ी जिम्मेदारी देगी, मैं सिर्फ...

कैलाश विजयवर्गीय: ‘चुनाव जीतने के बाद पार्टी बड़ी जिम्मेदारी देगी, मैं सिर्फ विधायक बनने नहीं आया हूं’

Published on

इंदौर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने पार्टी के महासचीव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर एक से उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट मिलने के बाद विजयवर्गीय लगातार चर्चा में बने हुए है। एक सभा को संबोधित करते हुए विजयवर्गीय ने इशारों इशारों में ही सीएम पद की दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने कहा कि मैं खाली विधायक बनने नहीं आया हूं। पार्टी कुछ बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय टिकट मिलने के बाद से ही लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। उनके एक बयान से मध्य प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपको विश्वास दिलाता हूं कि बीजेपी की सरकार फिर से बनने वाली है। मैं यहां सिर्फ विधायक बनने नहीं आया हूं। मुझे कुछ और जवाबदारी मिलने वाली है पार्टी की ओर से। जब बड़ी जवाबदारी मिलेगी तो बड़ा काम करूंगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं विकास करूंगा।

उनके इस बयान से बीजेपी की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। उन्होंने जनता से इशारों में ही अपने सीएम पद की दावेदारी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।गौरतलब है कि बीजेपी ने चुनाव की तारीख की घोषणा से पहले ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें इंदौर एक से कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिया है। इंदौर एक मध्य प्रदेश की हॉट सीट मानी जा रही है। वर्तमान में यहां से कांग्रेस के संजय शुक्ला विधायक हैं। कुछ दिन पहले विजयवर्गीय ने एक विवादित बयान दिया था। जिससे वह सूर्खीयों में बने हुए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...