7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलखुद को टेक्नॉलजी का बादशाह मानने वाले चीन की हुई घोर बेइज्जती,...

खुद को टेक्नॉलजी का बादशाह मानने वाले चीन की हुई घोर बेइज्जती, जैवलिन थ्रो के दौरान खुल गई पोल

Published on

हांगझाऊ

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 19वें एशियन गेम्स में कमाल कर दिया। उन्होंने 88.88 मीटर दूर भाला फेंककर भारत के लिए सोने का तमगा जीता। भारत के ही किशोर जेना दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। चीन के हांगझाऊ में आयोजित खेल के 11वें दिन भारत के खिलाड़ियों ने पदर्शन दमरार रहा। हालांकि इस दौरान एक विवाद भी सामने खड़ा हो गया।

दरअसल खुद को टेक्नॉलजी का बादशाह मानने वाले चीन की उस समय पोल खुल गई जब जैवलिन थ्रो के समय दूरी नापने वाली मशीन ने काम करना बंद कर दिया। इस कारण खेल को कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ गया। मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट में इस तरह की कमी दर्शाता है कि एशियन गेम्स के लिए चीन की तैयारी कैसी है।चीन दुनिया भर में अपने टेक्नॉलॉजी को लेकर सेखी बघारता है। हालांकि सच यह भी की चाइनीज टेक पर दुनिया का भी भरोसा बहुत कम ही है और इस बार तो उसे ही धोखा मिल गया।

बता दें कि भारत के नीरज चोपड़ा जब थ्रो करने के लिए आए तो उनके पहले प्रयास को फाउल दे दिया गया क्योंकि मशीन ने दूरी को नापी ही नहीं, यहां पर नीरज चोपड़ा की कोई गलती नहीं थी लेकिन फिर भी उनका पहला प्रयास खराब रहा। इसे लेकर नीरज चोपड़ा अधिकारियों से बात भी की लेकिन अंत में फाउल देने का ही निर्णय लिया गया।

इसका असर नीरज चोपड़ा पर साफ देखने को मिला और ऑफिशियल रूप से जब वह अपना थ्रो करने आए तो वह अपनी उस लय में नहीं लग रहे थे जैसा की वह शुरू में दिखे थे। नीरज इस तरह की व्यवस्था के कारण काफी निराश भी दिखे। हालांकि चौथे थ्रो तक आते-आते गोल्डन बॉय ने चीन में सोने की दूरी को नाप दी और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।नीरज को अपने ही साथी किशोर जेना से भी कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक समय ऐसा था जब जेना नीरज से आगे चल रहे थे। हालांकि वह अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सके और उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस तरह किशोर को सिल्वर मेडल मिला।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...