6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeभोपालMP विधानसभा चुनाव: शिवराज बार-बार क्यों दे रहे विदाई के संकेत?

MP विधानसभा चुनाव: शिवराज बार-बार क्यों दे रहे विदाई के संकेत?

Published on

भोपाल,

करीब 16 साल से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट मीटिंग से लेकर पब्लिक मीटिंग तक में भावुक नज़र आ रहे हैं, जिसके बाद अटकलें लग रही हैं कि क्या यह एमपी से मामा की विदाई की शुरुआत है? सीएम मंगलवार को अपने गृहजिले सीहोर के सदैव गाँव में विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में पहुंचे थे. जहां अपने संबोधन के दौरान शिवराज ने जनता से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछ लिया. सीएम शिवराज ने कहा कि चुनाव लड़ू या नहीं? यहां से लड़ू के नहीं? इस दौरान मौजूद लोगों ने जमकर मामा-मामा के नारे लगाए.

सीएम ने लोगों का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया. बाद में जब पत्रकारों ने सीएम शिवराज से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ‘मैं जनता से बात करता हूं’. यही नहीं, इससे पहले भी शिवराज ने अपने गृह ज़िले सीहोर में ही एक अक्टूबर को जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘ऐसा भैया दोबारा मिलेगा नहीं तुम्हें. जब जाऊंगा तब याद आऊंगा’. अब सवाल उठ रहा है कि बार-बार शिवराज ऐसा क्यों बोल रहे हैं?

कमलनाथ का तंज
शिवराज के इस तरह से आ रहे बयानों पर पूर्व मुख़्यमंत्री कमलनाथ ने तंज कसा है. बुधवार को ट्वीट करते हुए कमलनाथ ने लिखा कि ‘मप्र के मुख्यमंत्री जी की विडंबना तो देखिए कि अब वो मंचों से अपने जाने की बात ख़ुद ही करने लगे हैं। ये भाजपाई राजनीति का अजब दौर है, जब ख़ुद ही वो अपना विदाई समारोह आयोजित कर रहे हैं, ख़ुद ही विदाई भाषण पढ़ रहे हैं लेकिन एक विशेष विरोधाभास ये है कि विदाई की इस बेला में जनता की आँख में आँसू नहीं हैं बल्कि भाजपा सरकार के जाने की और कांग्रेस सरकार के आने की ख़ुशी में जनता के चेहरों पर मुस्कान है। कांग्रेस मुस्कान की गारंटी है’

अटकलों का बाजार गर्म
शिवराज के बयानों के बाद अटकले लगने लगी है कि क्या एमपी की सियासत से यह शिवराज की विदाई की शुरुआत है? शिवराज 16 साल से ज्यादा समय से सूबे के मुख्यमंत्री हैं लेकिन अभी तक बीजेपी ने चुनाव से बतौर सीएम फेस उनको दूर ही रखा है. यही नहीं, बीजेपी ने अब तक किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा भी नहीं बनाया है. दूसरी तरफ, एमपी का पूरा चुनावी प्रचार बीजेपी ने पीएम मोदी के इर्द-गिर्द ही रखा है.

बीजेपी की सूची में नरेंद्र तोमर, कैलाश विजयवर्गीय और प्रह्लाद पटेल जैसे दिग्गजों का नाम कहीं शिवराज को इशारा तो नहीं? इन्ही सब की वजह से एमपी की सियासत में अटकलों का बाजार गर्म है कि क्या यह मध्यप्रदेश से शिवराज युग के अंत की शुरुआत तो नहीं?

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...