7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलशिखर धवन का पत्नी आयशा से हुआ तलाक, बेटे की कस्टडी पर...

शिखर धवन का पत्नी आयशा से हुआ तलाक, बेटे की कस्टडी पर कोई फैसला नहीं

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. धवन का अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया है. दिल्ली में पटियाला हाउस परिसर में स्थित फैमिली कोर्ट ने शिखर धवन के तलाक की मंजूरी दे दी है. साथ ही कोर्ट ने माना कि शिखर धवन की पत्नी ने धवन को अपने इकलौते बेटे से वर्षों तक अलग रहने के लिए मजबूर करके मानसिक पीड़ा दी है.

फैमिली कोर्ट के जज हरीश कुमार ने तलाक याचिका में धवन द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप स्वीकार किए. अपने आदेश में फैमिली कोर्ट ने कहा कि धवन की पत्नी ने या तो उक्त आरोपों का विरोध नहीं किया या खुद का बचाव करने में विफल रही.

बेटे पर स्थायी कस्टडी पर कोई आदेश नहीं
धवन ने अपनी तलाक याचिका में कहा था कि उनकी पत्नी ने उन्हें मानसिक क्रूरता का शिकार बनाया था. कोर्ट ने धवन दंपति के बेटे पर स्थायी अधिकार यानी कस्टडी पर कोई भी आदेश पारित करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने धवन को भारत और ऑस्ट्रेलिया में उचित अवधि के लिए अपने बेटे से मिलने और उसके साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करने का अधिकार भी दिया.

कोर्ट ने धवन की पत्नी आयशा को शैक्षणिक कैलेंडर के दौरान स्कूल की छुट्टियों की कम से कम आधी अवधि के लिए बच्चे को धवन और उसके परिवार के सदस्यों के साथ रात भर रहने सहित मुलाकात के उद्देश्य से भारत लाने का आदेश दिया.

कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता शिखर धवन एक फेमस इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं. एक नागरिक और जिम्मेदार पिता के तौर पर भी उनके अधिकार हैं. साथ ही कोर्ट को बच्चे के पिता और परिवार के सान्निध्य के अधिकार का भी ध्यान है.37 साल के शिखर धवन को वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. उनके लिए इस समय क्रिकेट में अच्छा समय नहीं चल रहा है. वो टीम में जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं.

इस तरह आयशा के प्यार में पड़े धवन
कहा जाता है कि शिखर धवन ने आयशा को हरभजन सिंह की फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में देखा था और उनकी तस्वीर देखते ही उन पर फिदा हो गए थे. इसके बाद शिखर ने आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. दोनों के बीच बात हुई और फेसबुक पर ही दोनों को एकदूसरे से प्यार हो गया था. शिखर उम्र में आयशा से 10 साल छोटे हैं.

2009 में दोनों ने सगाई कर ली. इसके बाद 2012 में धवन ने आयशा से शादी की थी. यह शिखर की पहली शादी थी, लेकिन आयशा की दूसरी शादी थी. आयशा की पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के बिजनेसमैन से हुई थी, जो टूट गई. आयशा और उनके पहले पति की दो बेटियां हैं जिनका नाम रेया और आलिया है. जो 21 और 17 साल की हैं. शिखर और आयशा का एक बेटा है जिसका नाम जोरावर है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...