6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeभोपालMP : भाई के सामने ही बहन की मौत: 8वीं की छात्रा...

MP : भाई के सामने ही बहन की मौत: 8वीं की छात्रा को डंपर ने कुचला, पेपर देने जा रही थी स्कूल

Published on

सीहोर ,

मध्य प्रदेश के सीहोर में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. शहर के इंदौर नाका मोड़ पर एक तेज रफ्तार डंपर चलक ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंद दिया. छात्रा अपने भाई के साथ स्कूटी पर बैठकर स्कूल पेपर देने के लिए जा रही थी. मौके पर भारी भीड़ लोगों की जमा हो गई. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने भीड़ को हटाया और छात्रा शव को पीएम के लिए भेजा. वहीं, मृतका के घायल भाई को अस्पताल भिजवाया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.

सीहोर नगर के इछावर मार्ग पर इंदौर नाका मोड़ की यह घटना है. सारंगा खेड़ी निवासी दीक्षा मालवीय (14 साल) अपने भाई विनय के साथ स्कूल में परीक्षा देने के लिए जा रही थी. तभी तेज रफ्तार डंपर चालक ने इंदौर नाका मोड़ पर स्कूटी में टक्कर मारी और रौंदता हुआ निकल गया. डंपर की टक्कर से भाई दूर जाकर गिरा, जबकि बहन की टायर के नीचे आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हादसे को देख भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. इसी बीच डंपर चालक मौके से भागने में कामयाब रहा. इस सूचना के बाद में कोतवाली थाना पुलिस मौके पर जमा भीड़ का हटाया. घायल को अस्पताल भेजा. वहीं, शव को पीएम के लिए भेजा डंपर पुलिस ने जब्त कर लिया है.

मामले में कोतवाली थाना प्रभारी विकास खींची ने बताया कि डंपर की टक्कर से हादसा हुआ है. दीक्षा अपने भाई विनय के साथ पेपर देने जा रही थी तभी एक बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी. हादसे में छात्रा की मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...