7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeभोपालBJP सांसद केपी यादव के काफिले का बाइक से किया पीछा, ओवरटेक...

BJP सांसद केपी यादव के काफिले का बाइक से किया पीछा, ओवरटेक कर रोकी गाड़ी; बोले- कफन बांधकर निकला हूं

Published on

गुना ,

गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद केपी यादव की सुरक्षा में चूक होने के बाद पुलिस विभाग बैकफुट पर आ गया है. केपी यादव 2 अक्टूबर को ग्वालियर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस देर रात अशोकनगर लौट रहे थे. इसी दौरान जिले के ईसागढ़ थाना इलाके में अज्ञात युवकों ने मोटरसाइकिल से सांसद के काफिले का पीछा किया. लगभग 15 किमी तक पीछा करने के बाद सांसद के वाहन को ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल अड़ा दी गई. अचानक काफिला रोकने पर सांसद और उनके सुरक्षाकर्मी हैरान रह गए. इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने सांसद को सुरक्षा देते हुए अज्ञात युवक को दबोच लिया और ईसागढ़ थाने ले गए.

गंभीर मामले में सांसद केपी यादव ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिखकर जांच की मांग की है. इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं, उनके नामों का भी खुलासा करने की मांग की है. आरोपी युवक की कुछ नेताओं के साथ भी तस्वीरें देखने को मिली हैं, जो सांसद के विरोधी माने जाते हैं.

डरने वाला नहीं हूं: सांसद केपी यादव
सांसद केपी यादव ने चर्चा में बताया, मैं सिर पर कफन बांधकर निकला हूं. पहले भी इस तरह से धमकाने की कोशिश की गई. मैं डरने वाला नहीं हूं, बल्कि ऐसे लोगों को खुली चुनौती दे रहा हूं. राजनीति में कई तरह के षड्यंत्र चलते रहते हैं. पहले भी मेरे साथ इस प्रकार की हरकतें की गई हैं. लेकिन मैं किसान का बेटा हूं, डरने वाला नहीं हूं. जो लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं, वो बंद कर दें.

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पवन यादव शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील के तरावली गांव का निवासी है. युवक के खिलाफ ईसागढ़ थाने में धारा 184,185,130,179 और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. इस मामले में अशोकनगर जिले के पुलिस अधीक्षक अमित राठौड़ ने बताया कि युवक शराब के नशे में था. आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

शिवपुरी जिले के एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि काफिले का पीछा करने वाले युवक का नाम पवन यादव है. पवन ने पूछताछ में बताया कि वह सांसद केपी यादव का प्रशंसक है और उनसे मिलना चाहता था. इसलिए सांसद के काफिले को रोका. इस मामले में सांसद केपी यादव ने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को पत्र लिखकर मामले की बारीकी से जांच करने की मांग की है. सांसद के पत्र के बावजूद दोनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने केवल औपचारिकता निभाते हुए मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. पुलिस के रवैये से केपी यादव नाराज हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...