6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeभोपालMP: एक ही जिले में 16 पटवारी रिश्वत लेते पकड़े गए, मगर...

MP: एक ही जिले में 16 पटवारी रिश्वत लेते पकड़े गए, मगर सजा सिर्फ 3 को हुई

Published on

शाजापुर ,

मध्य प्रदेश के अकेले शाजापुर जिले में बीते 10 साल में 16 से अधिक पटवारी रिश्वत लेते पकड़े गये. साथ ही अन्य विभाग के कर्मचारी भी घूस लेने के मामले में गिरफ्तार हुए. मगर सजा अभी केवल 3 पटवारियों को ही हो पाई. बाकी बचे मामलों में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. कोर्ट में चालान पेश होने में हो रही देरी के कारण रिश्वत के आरोपी पटवारी अभी भी फील्ड में काम कर रहे हैं. आरोपियों का सिर्फ हलका बदल दिया जाता है. इस प्रकार अन्य विभाग के कर्मचारी भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से कुर्सी पर जमे हैं.

जमीन के मामले मे फंसे हैं सबसे ज्यादा पटवारी
शाजापुर में जितने भी पटवारी रिश्वत लेते पकड़े गए, उनमें से अधिकांश पटवारी जमीन की नपती, बंटवारा, नामांतरण के मामले मे रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए हैं. रिश्वत की रकम भी 10 हजार से ज्यादा नहीं होती है, क्योंकि गांव के किसान जमीन के मामले मे पटवारी के पास आते हैं. मगर जब पटवारी किसान की जमीन की समस्या नहीं सुनते या पैसे की मांग करते तो फिर उनकी लोकायुक्त में शिकायत होती है.

जांच की गति धीरे होने से चालान पेश नहीं होते

रिश्वत लेते जब भी किसी कर्मचारी को लोकायुक्त ने पकड़ा तो उसको तुरंत मुचलके पर जमानत मिल गई. वो फिर अपनी ड्यूटी करने लगता है. कोर्ट में जब चालान पेश होता है तब कर्मचारी को निलंबित किया जाता है. मगर जांच के नाम पर चालान पेश नहीं होते हैं, तब तक रिश्वतखोर कर्मचारी नौकरी करता रहता है.

तहसीलदार पकड़े गये, मगर सबूत न मिलने पर लगा खात्मा
शाजापुर तहसीलदार प्रकाश कस्बे को साल 2014 में घूस लेते पकड़ा गया था. फिर भी सजा नहीं हुई और लोकायुक्त को खात्मा करना पड़ा. अभी स्कूल शिक्षा मंत्री के निजी स्टाफ में काम कर रहे हैं. इस प्रकार आदिम जाति विभाग के कर्मचारी के पास से लोकायुक्त ने रिश्वत के पैसे पकड़े थे. मगर वो भी बरी हो गया. उसी पद पर काम कर रहा है. इसके अलावा और भी भी ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जांच की देरी के कारण नौकरी पर बने हुए हैं.

हड़ताल खत्म होते ही फिर पकड़ा गया पटवारी
जिले के मोहन बड़ोदिया में पदस्थ पटवारी रघुनंदन आबतिया को लोकायुक्त पुलिस ने हाल ही में 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है. पटवारी ने संदीप नाम के किसान को बुलाया था कि आपका काम कर दूंगा. पैसा लगेगा. लेकिन इसरी बीच पटवारियों की हड़ताल शुरू हो गई थी. अब जैसे ही हड़ताल खत्म हुई और पटवारी ने रिश्वत के पैसे लिए तो लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. लोकायुक्त टीआई दीपक शेजवार का बयान:-

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...