10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलभारत ने बांग्लादेश की हवा निकाली, गायकवाड़-तिलक बने स्टार... क्रिकेट में भी...

भारत ने बांग्लादेश की हवा निकाली, गायकवाड़-तिलक बने स्टार… क्रिकेट में भी ‘गोल्ड’ पक्का!

Published on

हांगझोउ ,

भारत ने एश‍ियन गेम्स में क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 व‍िकेट से बुरी तरह से हराया. अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल के लिए कल (शन‍िवार) खेलने उतरेगी. इससे पहले ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नेपाल को 23 रनों से हराया था.

इस मैच में भारतीय टीम के कपतान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बांग्लादेश की टीम न‍िर्धा‍र‍ित 20 ओवर्स में महज 97 रन ही बना सकी. वहीं बांग्लादेश की शुरुआत इतनी खराब हुई कि उसे संभलने का मौका ही नहीं मिला. भारत की ओर से शुरू से ही गेंदबाजों ने श‍िकंजा कसकर रख दिया.

बांग्लादेशी टीम का सबसे पहला विकेट महमुदुल हसन जोएस (5) के रूप गिरा, जिन्हें साई किशोर ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच करवाया. तब बांग्लादेश का स्कोर महज 18 रन हुआ था. इसके बाद 3 रन जुड़ते ही बांग्लादेश के दो विकेट और आउट हो गए. बांग्लादेश का स्कोर तब 21/3 हुआ था. एक समय बांग्लादेश की आधी टीम 45 रन के स्कोर पर आउट हो गई थी.

वो तो भला हो विकेटकीपर बल्लेबाज जाकेर अली (24) का जो अंत तक नॉट आउट रहे. उन्हें एक और पुछल्ले बल्लेबाज रकीबुल हसन (14) का साथ मिल गया. इस तरह बांग्लादेश ने घ‍िसट घ‍िसटकर कैसे ना कैसे करके 96 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया.भारत की ओर से साई किशोर ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं वॉश‍िंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 लोगों को चलता कर दिया. वहीं अर्शदीप स‍िंह, त‍िलक वर्मा, रव‍ि बिश्नोई और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर रहे शाहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिला.

भारत ने खराब शुरुआत के बाद निकाला बांग्लादेश का जुलूस
97 रनों का लक्ष्य का पीछे करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. नेपाल के ख‍िलाफ मैच में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल कुछ खास नहीं कर सके. यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में शून्य पर चलते बने. रिपोन मंडल की गेंद पर मृत्युंजय चौधरी ने उनका कैच पकड़ा. इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने तिलक वर्मा आए. फिर तो त‍िलक वर्मा औ कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने जमकर बांग्लादेशी गेंदबाजों की खबर ली.

भारतीय कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बांग्लादेश के ख‍िलाफ पारी के तीसरे ओवर में 6 6 Wd 4 4 0 0 (कुल 21 रन) बटोरे. यह ओवर रिपोन मंडल करवा रहे थे. इसके बाद 3 ओवर में भारत का स्कोर 36/1 हो गया था. चौथे ओवर में भारत ने 14 रन बटोरे, वहीं पांचवे ओवर में भारत ने 17 रन बनाए. पांच ओवर के बाद भारत ने 67/1 रन बना ल‍िए थे. इसके बाद भारत के लिए जीत महज औपचार‍िकता के तौर पर बची थी. त‍िलक ने अपनी 26 गेंदों में 55 रन बनाए. 211.54 के सट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए त‍िलक वर्मा अलग ही रंग में लग रहे थे. भारत ने जहां मन हुआ बांग्लादेशी गेंदबाजों की गेंदबाजों की धुलाई की. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के जड़े. वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 26 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली.

एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा. यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में भारत से गोल्ड मेडल के लिए भ‍िड़ेगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...