10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलगिल के डेंगू पर द्रविड़ का बड़ा खुलासा, बताया अब भी वह...

गिल के डेंगू पर द्रविड़ का बड़ा खुलासा, बताया अब भी वह कैसे खेल सकते हैं पहला मैच’

Published on

चेन्नई

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने डेंगू से पीड़ित शुभमन गिल की हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है। शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल का वर्ल्ड कप के दौरान बीमार पड़ना किसी झटके से कम नहीं है। भारत को अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर को खेलना है। ऐसे में रोहित शर्मा के मजबूत ओपनिंग जोड़ीदार का उस मैच से बाहर रहना टीम किसी हालत में नहीं सह सकती। हेड कोच राहुल द्रविड़ की माने तो अभी भी उम्मीद की एक किरण बाकी है। राहुल द्रविड़ ने बताया कि गिल को मेडिकल टीम ने अबतक रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर नहीं किया है।

राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?
भारतीय हेड कोच ने कहा, ‘वह कल की तुलना में आज बेहतर महसूस कर रहे हैं, इसलिए यह सकारात्मक है और मेडिकल टीम दिन-प्रतिदिन के आधार पर निगरानी कर रही है। मेडिकल टीम जो भी निर्णय लेगी, हम देखेंगे और समझने की कोशिश करेंगे कि परसों वह कैसा महसूस करते हैं।’ बीसीसीआई के एक सूत्र ने मीडिया से नाम न बताने की शर्त पर कहा कि, ‘डेंगू से उबरने में मरीज को सामान्य तौर पर सात से 10 दिन का समय लगता है। जल्बाजी नहीं करें। अगर यह सामान्य वायरल बुखार हुआ तो वह एंटीबायोटिक लेकर भी खेल सकता है लेकिन यह पूरी तरह से चिकित्सा टीम का फैसला होगा।’

वरना ईशन किशन खेलेंगे मैच
अगर शुभमन गिल मैच तक फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह ईशान किशन बतौर ओपनर कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ईशन किशन शुरू में मिडिल ऑर्डर सेट-अप का हिस्सा थे, लेकिन संभवतः उनके बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आने के साथ इन-फॉर्म बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। सूर्या के बारे में बात करते हुए द्रविड़ ने कहा, ‘वह हमेशा एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं।वह कुछ चीजों पर काम कर रहा है, वह कुछ चीजें सीख रहा है।

भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव

ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...