भोपाल
भोपाल के करोंद में 26 करोड़ रुपए से बने रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का लोकार्पण शुक्रवार शाम को हो गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ब्रिज का लोकार्पण किया। इसके अलावा स्मार्ट रोड का भी लोकार्पण किया। करोंद रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनने से ट्रैफिक की समस्या हल हो गई है। रेलवे क्रॉसिंग से करोंद की ओर कृषि उपज मंडी और दूसरी ओर आरिफ नगर-डीआईजी बंगला क्षेत्र स्थित है। रेलवे क्रासिंग के चलते यहां वाहनों की आवाजाही में दिक्कत होती थी।
आरओबी के निर्माण से लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। करोंद क्षेत्र के आसपास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गैस राहत कॉलोनी, नवीन नगर, बैरसिया रोड, आरिफ नगर, डीआईजी बंगला, जेपी नगर, चौकसे नगर, कैंची छोला, काजी कैंप सहित आसपास के इलाकों से प्रतिदिन आने-जाने वाले लगभग 5 लाख लोगों को इस आरओबी से लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त करोंद चौराहे से कृषि उपज मंडी तक लगभग 10 करोड़ की लागत से निर्मित स्मार्ट सड़क के मुख्य चौराहे पर यात्रियों का आवागमन सुगम होगा।
नरेला विधानसभा में इन कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन
- वार्ड 59 की बौद्ध विहार कॉलोनी में जल वितरण नालिकाओं को बिछाने व घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य।
- वार्ड 69 की बी-सेक्टर के पार्क में पेविंग ब्लॉक और हाईमास्क लगाने का कार्य।
- वार्ड 37 के द्वारका नगर में जल वितरण नलिका बिछाने का कार्य एवं पार्श्व स्तुति कॉलोनी, विनायक कैंपस, कस्तूरी ग्रीन, अनुपम कस्तूरी, हरसिद्धी कॉलोनी एवं इंडस कॉलोनी में जल वितरण नलिकाओं के बिछाने व घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य।
- वार्ड 38 की कौशल्या कॉलोनी, कृष्णा कैंपस एवं हिनोतिया में जल वितरण नलिका बिछाने एवं घरेलू नल कनेक्शन प्रदान करने का कार्य।
- वार्ड 70 में उच्च स्तरीय टंकी से इंडस्ट्रीयल ऐरिया तक सीसी सड़क का कार्य।
- वार्ड 75 के काशीपुरी एवं बंजारा बस्ती में डामरीकरण का कार्य।
- वार्ड 79 के स्मार्ट रोड एवं मंडी आरओबी का लोकार्पण।
- वार्ड 77 के स्वामी शांति प्रकाश एवं कमल नगर में सीसी सड़क का निर्माण कार्य।
- वार्ड 78 के विश्वकर्मा नगर में सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कार्य।
