10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालएमपी सीएम फेस को लेकर मंत्री गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, बोले-...

एमपी सीएम फेस को लेकर मंत्री गोपाल भार्गव का बड़ा बयान, बोले- यह मेरा अंतिम चुनाव

Published on

सागर,

मध्य प्रदेश की मौजूद सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने इस विधानसभा चुनाव को अपना आखिरी चुनाव बताया है. साथ ही उन्होंने एमपी के सीएम पद को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. बातों ही बातों में उन्होंने सीएम पद के लिए खुद को लेकर बड़ा इशारा किया.

दरअसल, मंत्री गोपाल भार्गव सागर जिले के रहली में प्रसिद्ध देवी सिद्ध पीठ टिकीटोरिया धाम में सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा 17 करोड़ 28 लाख रुपयों की लागत से अंतरराष्ट्रीय फेनिकुलर तकनीक से स्थापित होने वाले रोप वे के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे.

उनकी कोई इच्छा हो और ईश्वर की तरफ से बात आई हो: भार्गव
यहां पर उन्होंने मंच से संबोधन के दौरान कहा ”मेरे गुरु ने कहा एक बार और चुनाव में जाओ, यह अंतिम चुनाव होगा. साथ ही मंत्री भार्गव ने इशारों ही इशारों में कहा कि इस बार एमपी में किसी को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं किया जा रहा है और अगर गुरु की आज्ञा है तो हो सकता उनकी कोई इच्छा हो और ईश्वर की तरफ से बात आई हो.

मैं 108 विधायकों का नेता: गोपाल भार्गव
मंत्री भार्गव ने आगे कहा कि लोगो तो सरपंच-पार्षद बनने के लिए परेशान होते हैं. ईश्वर ने मुझे सब बनाया नगर पालिका अध्यक्ष, विधायक मंत्री. मुख्यमंत्री के बराबर का पद नेता प्रतिपक्ष बनाया. मैं 108 विधायकों का नेता था. कमलनाथ जी 113 विधायकों के नेता थे. हर चीज़ का मुहूर्त होता है. हो सकता है मेरे भाग्य रेखा में ना हो, लेकिन समय कब कैसा आ जाये, हो सकता है जगदम्बा के परिसर से आपकी आवाज़ सच हो जाये. जो कुछ भी बनूं आपके लिए बनूं.”

कांग्रेस नेता बोले- भार्गव बनें सीएम
वहीं, दूसरी ओर मंच पर मौजूद साल 2003 में गोपाल भार्गव के खिलाफ कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले अवधेश हजारी ने कहा कि अगर, भाजपा की सरकार बनती है तो गोपाल भार्गव को मुख्यमंत्री होना चाहिए. मेरी कोशिश यही रहेगी कि भाजपा की सरकार ना बने कांग्रेस की सरकार बने. बता दें कि, गोपाल भार्गव सागर जिले की रहली विधानसभा सीट से बीते 40 साल से चुनाव में जीत हासिल करते नजर आ रहे हैं. वह 8 बार से लगातार विधायक बनते आ रहे हैं. वर्तमान में PWD मंत्री हैं. वह अपने विधानसभा क्षेत्र में बहुत पसंद किए जाते हैं

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...