10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलरोहित 0, ईशान 0, अय्यर भी 0, सिर्फ 2 रन पर गिरे...

रोहित 0, ईशान 0, अय्यर भी 0, सिर्फ 2 रन पर गिरे तीन विकेट, ऐसे कैसे बनेंगे चैंपियंस!

Published on

चेन्नई

वर्ल्ड कप 2023 के अपने पहले मैच में आज जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 199 रन पर ऑलआउट कर दिया तो फैंस की बांछें खिल गई थी। पूरे देश में जश्न का माहौल था। भारतीय दर्शक सोचने लगे थे कि चेपॉक स्टेडियम में अब तो जीत तय है। भारतीय ‘रनबांकुरे’ आसानी से 200 रन का लक्ष्य साध लेंगे लेकिन दूसरी पारी शुरू होते ही वो सारी खुशी, मायूसी में तब्दील हो गई। भारत ने दो ओवर के भीतर ही अपने तीन बेशकीमती विकेट गंवा दिए। स्कोरबोर्ड पर सिर्फ दो रन ही टंग पाए थे और तीन झटके लग गए। मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने मिलकर चेपॉक स्टेडियम का पूरा माहौल ही बदल दिया।

ऑस्ट्रेलिया की जबरदस्त वापसी
बीमार शुभमन गिल की जगह पर आज कप्तान रोहित शर्मा अपने नए जोड़ीदार ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करने आए। पहला ओवर लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क डाल रहे थे। शुरुआती तीन बॉल में वाइड और लेग बाई से स्कोर में दो रन जुड़ चुका था। बस यही से भारतीय बल्लेबाजों का बुरा दौर शुरू हो गया। अब स्ट्राइक पर आए ईशान किशन बिना खाता खोले अपनी पहली ही बॉल पर चलते बने। ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ बॉल पर डीप कवर की ओर शॉट लगाने के चक्कर में वह स्लिप्स में कैमरन ग्रीन के हाथों लपके गए और गोल्डन डक हुए।

तीन बल्लेबाज 0 पर आउट
पहले ओवर में ईशान किशन को गंवाने के बाद दूसरे ओवर में तो जोश हेजलवुड ने दो-दो झटके देकर भारत को पूरी तरह बैकफुट में धकेल दिया। तीसरी बॉल पर कप्तान रोहित शर्मा (छह गेंद में 0 रन) एलबीडब्ल्यू आउट दिए गए तो आखिरी बॉल पर नए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर एक खराब शॉट खेलकर कवर्स में खड़े डेविड वॉर्नर को कैच थमा बैठे। श्रेयस अय्यर ने तीन गेंद में 0 रन बनाए। दूसरी छोर पर खड़े विराट कोहली सिर्फ तमाशबीन बने रह गए।

वर्ल्ड कप 2019 की बुरी याद ताजा
यह पहली बार था जब भारत के टॉप चार बल्लेबाजों में से तीन एकदिवसीय पारी में शून्य पर आउट हो गए हो। भारत के इस पतन ने वर्ल्ड कप 2019 की कड़वी यादों को ताजा कर दिया, जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मैट हेनरी और ट्रेंट बोल्ट ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए मेन इन ब्लूज को पांच रन पर तीन झटके दे दिए थे। उस वक्त शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने 1-1-1 रन बनाए थे। भारत सेमीफाइनल में 18 रन से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...