16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा की 7वें ओवर की कुटाई, फजल हक के आगे गूंज...

रोहित शर्मा की 7वें ओवर की कुटाई, फजल हक के आगे गूंज उठा बूम-बूम और चौके-छक्के धूम

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही धुआंधार बैटिंग शुरू कर कर दी। ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा का विकराल रूप पारी के 7वें ओवर में देखने को मिला जब उन्होंने चौके और छक्के की बारिश कर दी। इस दौरान अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजल हक फारुखी की हालत पूरी तरह से खराब हो गई।

रोहित शर्मा ने फजल हक के ओवर की पहली गेंद ही गेंद से चौका जड़कर अपनी मंशा साफ कर दी। दूसरी गेंद का भी हाल रोहित ने वही किया। दो गेंद में दो चौका लगाने के बाद अब बारी थी छक्का लगाने का। ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने एक दनदनाता हुआ छक्का जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने दूसरी गेंद पर दो रन भी लिए। इस तरह रोहित शर्मा ने फजल हक के ओवर में 5 गेंद में 17 रन कूट दिए।

31 गेंद में रोहित ने जड़ा फिफ्टी
रोहित का तूफान सिर्फ फजल हक फारुखी तक ही रुकने वाला नहीं था। अफगानिस्तान के लिए पारी का 8वां ओवर लेकर आए नवीन उल हक। नवीन उल हक ने रोहित के खिलाफ शुरुआत शानदार की। शुरु के तीन गेंद पर रोहित को रन नहीं लेने दिया लेकिन चौथी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ अपना फिफ्टी पूरा कर लिया। इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ दिया। इस तरह तीन गेंद खाली रहने के बावजूद रोहित ने एक चौका और एक छक्के के साथ सिंगल लिया और 11 रन जुटाए।

अफगानिस्तान ने बनाए 272 रन
भारत के खिलाफ इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। बैटिंग के लिए मैदान पर उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी लेकिन मध्यक्रम में टीम के लिए हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। शाहिदी ने टीम के लिए 80 रन बनाए जबकि उमरजई 62 रनों का योगदान दिया था।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...