18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलरात को रन बनाना मुश्किल... शतकवीर क्विंटन डिकॉक ने किया खुलासा, AUS...

रात को रन बनाना मुश्किल… शतकवीर क्विंटन डिकॉक ने किया खुलासा, AUS को हराने का बताया मास्टर प्लान

Published on

लखनऊ

लगातार दूसरा शतक जड़कर गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया पर 134 रन की जीत में क्विंटन डिकॉक ने अहम भूमिका निभाई। इसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। ऐसे में उन्होंने मैच के बाग कहा कि उनकी टीम ने परिस्थितियों का अच्छी तरह से आकलन किया और वे अपने मजबूत पक्षों के अनुसार खेले।

दक्षिण अफ्रीका के 312 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम कागिसो रबाडा (33 रन पर तीन विकेट), केशव महाराज (30 रन पर दो विकेट), तबरेज शम्सी (38 रन पर दो विकेट) और मार्को यानसेन (54 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 40.5 ओवर में 177 रन पर ढेर हो गई।

मैच में 109 रन की पारी खेलने वाले डिकॉक ने दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद कहा, ‘लड़कों के लिए एक शानदार जीत, परिस्थितियों का अच्छी तरह से आकलन किया, उसके अनुसार खेला, अपने मजबूत पक्षों पर टिके रहे और शीर्ष पर आए।’ उन्होंने कहा, ‘उनकी टीम मजबूत थी इसलिए हमने अपने स्कोरिंग विकल्पों का आकलन किया।’

इकाना स्टेडियम डिकॉक की आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजाइंट्स का घरेलू मैदान है और उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने इस पिच पर जितने रन चाहिए थे उससे अधिक स्कोर खड़ा किया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए डिकॉक ने कहा, ‘निश्चित रूप से यह प्रतिस्पर्धी स्कोर से अधिक रन थे। लखनऊ टीम के साथ देखा गया है कि रात में रन बनाना कठिन हो जाता है और यह साबित हो गया।’

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने भी डिकॉक से सहमति जताते हुए कहा, ‘311 रन प्रतिस्पर्धी स्कोर से अधिक रन थे। 290 से 300 का स्कोर बराबरी का होता। टॉस हारने से खुशी हुई क्योंकि चीजें हमारे पक्ष में रहीं।’ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उन्हें लगा कि इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। कमिंस ने कहा, ‘क्विनी (डिकॉक) ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। वे जिस स्थिति में थे उसे देखते हुए हम 310 रन से खुश थे। हमें लगा कि इसका पीछा किया जा सकता है लेकिन हम लक्ष्य से काफी दूर थे।’

ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने कहा कि अगर उन्हें कॉम्पिटिटिव होना है तो सभी परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना होगा। उन्होंने कहा, ‘अगर हम चुनौतीपूर्ण होना चाहते हैं तो इस टूर्नामेंट में आपको सभी परिस्थितियों के अनुरूप ढलना होगा। आज रात ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है, हर किसी को तकलीफ हो रही है। अगले मैच में कुछ दिन हैं इसलिए हम सुधार करने की कोशिश करेंगे। कुछ चीजें दुरुस्त करनी होंगी।’

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...