6.2 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराज्यतीस्ता नदी में बह रहे हैं मोर्टार शेल, सिक्किम से बहकर पहुंचे...

तीस्ता नदी में बह रहे हैं मोर्टार शेल, सिक्किम से बहकर पहुंचे बंगाल, 36 किए गए डिफ्यूज

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में तीस्ता नदी में बाढ़ के पानी में बह कर आए मोर्टार के एक गोले में विस्फोट होने से अभी तक दो लोगों की मौत हो गई है और चार अन्य लोग घायल हुए हैं. सिक्किम में पिछले सप्ताह बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के बाद उफनती तीस्ता नदी में कथित तौर पर सोलह मोर्टार के गोले बहकर आए थे जिन्हें गुरुवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में निष्क्रिय कर दिया गया. बुधवार को 20 मोर्टार शेल निष्क्रिय कर दिए गए.

सेना के थे मोर्टार
क्रांति पुलिस चौकी प्रभारी मंसूरुद्दीन ने बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने दिन के दौरान सोलह मोर्टार गोले बरामद किए और उन्हें चेंगमारी ग्राम पंचायत के अंतर्गत एक क्षेत्र में निष्क्रिय कर दिया. पुलिस का मानना था कि मोर्टार के गोले सेना के थे और पड़ोसी सिक्किम में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के बाद पहाड़ियों से बहकर आए बाढ़ के पानी में बह गए थे.

पिछले सप्ताह जिले में तीस्ता नदी के बाढ़ के पानी में बहकर आए मोर्टार गोले के फटने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे. पुलिस अधिकारी ने कहा,’पिछले दो दिनों में कुल मिलाकर 36 मोर्टार शेल निष्क्रिय किए गए हैं और तलाशी अभियान जारी रहेगा.’

पुलिस की एडवाइजरी
इस बीच, जलपाईगुड़ी पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि नदी के साथ बहकर नीचे आए आग्नेयास्त्रों या विस्फोटकों को न छुएं. अपने बयान में पुलिस ने कहा,‘सिक्किम में भीषण बाढ़ के कारण आग्नेयास्त्रों और विस्फोटकों सहित कुछ सैन्य उपकरण तीस्ता नदी में बहकर आ गए हैं. हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अपरिचित वस्तु, बक्से, पैकेज, आग्नेयास्त्र या पानी में तैरती हुई किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने को दें.’

सिक्किम सरकार ने भी इसी प्रकार की चेतावनी दी है और लोगों से तीस्ता नदी के बेसिन में जाते समय सावधान रहने को कहा है, क्योंकि वहां कीचड़ के नीचे विस्फोटक और हथियार होने की आशंका है.

Latest articles

केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट

भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

बीएचईएल के AGM नरेश सिंह बने CMD, NEPA लिमिटेड

बीएचईएल, भोपाल के एजीएम नरेश सिंह को एक वर्ष के लिए सौंपी गई जिम्मेदारीभोपालभारत...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...