18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeखेलInd Vs Pak मैच की टिकटों के लिए किया अपहरण, डेबिट कार्ड...

Ind Vs Pak मैच की टिकटों के लिए किया अपहरण, डेबिट कार्ड से ट्रांसफर कर लिए 24 हजार रुपये

Published on

अहमदाबाद

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। अहमदाबाद के धोलका इलाके में रहने वाले एक 20 साल के युवक ने तीन लोगों पर दोस्त के साथ अपहरण करने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि टिकट खरीदने के बहाने फिरौती के लिए उसका और उसके दोस्त का अपहरण करने का आरोप लगाया है। युवक के अनुसार यह पूरी घटना पिछले रविवार रात को हुई और मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भारत पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। गुजरात में 11 साल बाद पाकिस्तान मैच होने के कारण जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

टिकट खरीदने के बहाने संपर्क
अहमदाबाद के धोलका निवासी विवेक वाला बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। वह बुक माई शो के वालंटियर के तौर काम करता है। युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि अपने दोस्त हर्ष बारोट के साथ स्टेडियम के गेट 2 पर टिकट स्कैनिंग ड्यूटी पर था। विवेक के अनुसार बुक माई शो के लिए काम करने वाले नीलेश नाम के एक व्यक्ति ने वाला से संपर्क किया और कहा कि उसके पास भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट हैं। वह उसे बेचने के लिए कुछ टिकट दे सकता है। इसके तुरंत बाद उन्मेश अमीन नाम के एक व्यक्ति ने टिकट के लिए वाला से संपर्क किया। नीलेश के वादे के आधार पर वाला ने अमीन को टिकट देने का वादा किया। एफआईआर में कहा गया है कि अमीन ने 66 टिकटों की मांग की। विवेक ने अमीन की मांग पूरी करने के लिए वाला और बारोट के साथ नीलेश से को-ऑर्डीनेशन बनाया। इसके उन्हें बताया गया कि नीलेश का भाई इस्कॉन सर्कल पर उन्हें टिकट देगा।

वस्त्रापुर ले जाकर मांगी फिरौती
वाला ने अमीन को टिकट के लिए इस्कॉन सर्कल पहुंचने की भी सूचना दी। जब वाला और बरोट नीलेश के भाई का इंतजार कर रहे थे। अमीन और तीन अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को जबरन एक कार में बिठा लिया। वला और बारोट को कथित तौर पर वस्त्रापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ले जाया गया और प्रत्येक से 2.50 लाख रुपये की फिरौती देने को कहा गया। उनके पास रुपये नहीं थे, ऐसे में आरोपियों ने विवेक का डेबिट कार्ड ले लिया। इससे उन्होंने 24,000 रुपये निकाल लिए। अमीन और उसके सहयोगियों ने दोनों को रिहा करने से पहले सोमवार सुबह 4 बजे तक कार में बैठे रहने के लिए मजबूर किया। वाला ने तीनों के खिलाफ अपहरण, गलत तरीके से कैद करना, जबरन वसूली, उकसावे और आपराधिक धमकी की शिकायत दर्ज की।

 

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...