18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलइशान के टीम से बाहर होने से हैरान संजय मांजरेकर ने कहा-...

इशान के टीम से बाहर होने से हैरान संजय मांजरेकर ने कहा- श्रेयस प्लेइंग XI में क्यों

Published on

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा ने सिर्फ एक बदलाव किया और इशान किशन को टीम से बाहर करके उनकी जगह शुभमन गिल की एंट्री हुई। इशान किशन को पहले दो मैचों में तब मौका मिला था जब गिल बीमार थे और वर्ल्ड के पहले मैच में वह जरूर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट हो गए, लेकिन दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 47 रन की अच्छी पारी खेली और रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए टीम की जीत में अच्छी भूमिका निभाई थी।
इशान किशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर करना सही फैसला नहीं

पाकिस्तान के खिलाफ इशान किशन को टीम से बाहर किए जाने के फैसले से टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज व कमेंटेटर संजय मांजरेकर खुश नहीं दिखे और उन्होंने हैरानी जताई। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि किशन को बाहर करना और श्रेयस अय्यर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना मुझे हैरान करता है। उन्होंने आगे कहा कि श्रेयस अय्यर की जगह इस मैच की प्लेइंग इलेवन में इशान किशन को मौका देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी स्पिनर मो. नवाज की वजह से इशान को बाहर करना सही फैसला नहीं है।

संजय मांजरेकर ने शायद इस आधार पर यह बात कही कि इशान किशन इन दिनों वनडे प्रारूप में प्रदर्शन के मामले में निरंतर रहे हैं और मध्यक्रम में वह बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि श्रेयस अय्यर ने भी वापसी के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप से पहले कंगारू टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान शतक लगाया था और वर्ल्ड कप के पहले मैच में वह शून्य पर आउट जरूर हो गए थे, लेकिन इसके बाद वह दूसरे मैच में 25 रन बनाकर नाबाद रहे थे और अच्छी लय में नजर आ रहे थे।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...