18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलभारतीय गेंदबाजों के तूफान में पाकिस्तानी टीम पस्त... रोहित ब्रिगेड को आसान...

भारतीय गेंदबाजों के तूफान में पाकिस्तानी टीम पस्त… रोहित ब्रिगेड को आसान टारगेट

Published on

अहमदबाद

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है. मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और 42.5 ओवर में ही 191 रनों पर आकर ढेर हो गई. मैच जीतने के लिए अब भारतीय टीम के सामने 192 रनों का आसान टारगेट है. पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली. जबकि मोहम्मद रिजवान ने 49 रन बनाए. भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने बराबर 2-2 विकेट झटके.

दोनों ही चिर प्रत‍िद्वंद्वी टीमें इस मुकाबले से पहले वनडे वर्ल्ड कप में एक दूसरे के आमने-सामने सात बार आई हैं. वहीं सातों बार भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया है.यह दोनों ही देशों के बीच ओवरऑल 135वां वनडे मैच है. इससे पहले दोनों ही मुल्कों के बीच 134 मुकाबले खेले गए हैं. जहां भारत ने 56 मुकाबले जीते हैं, वहीं 73 मैचों में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है. खास बात यह है जब-जब दोनों ही देश वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबलों में एक दूसरे के आमने-सामने आए हैं उन सातों मौकों पर भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...