16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलमंत्र फूंका और कर दिया पाकिस्तानी बल्लेबाज का काम तमाम, हार्दिक पंड्या...

मंत्र फूंका और कर दिया पाकिस्तानी बल्लेबाज का काम तमाम, हार्दिक पंड्या तो जादू कर रहे!

Published on

अहमदाबाद

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज यानी 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। शुरुआत तो पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने अच्छी की। लेकिन उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने गजब अंदाज में वापसी की। पहले अब्दुल्ला शफीक फिर उसके बाद हार्दिक पंड्या ने इमाम उल हक को पविलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि इमाम को आउट करने से पहले हार्दिक पंड्या ने कुछ ऐसा किया जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, पाकिस्तान की पारी का 13वां ओवर भारत की ओर से स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या डाल रहे थे। उस ओवर की दूसरी गेंद पर इमाम उल हक स्ट्राइक पर थे। इमाम ने हार्दिक की उस गेंद पर करारा चौका लगाया। इससे पंड्या बिल्कुल खुश नजर नहीं आए। ऐसे में ओवर की अगली यानी तीसरी गेंद डालने से पहले हार्दिक ने बॉल को हाथ में लिया और उसको देख कर कुछ कहा। हार्दिक गेंद को देखकर कुछ पढ़ते हुए नजर आ रहे थे।

ऐसे में उन्होंने पढ़ने के बाद अपना रनअप स्टार्ट किया और गेंद डाली। जो हुआ वो किसी जादू से कम नहीं था। अच्छी लय में नजर आ रहे इमाम उल हक ड्राइव मारने की कोशिश में कीपर को कैच थमा बैठे। वह गेंद को सही से टाइम नहीं कर पाए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हिए सीधा विकेटकीपर केएल राहुल के गल्व्स में चली गई। ऐसे में इमाम 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इमाम उल हक को आउट करने के बाद हार्दिक ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को खास रिएक्शन भी दिया। वह उन्हें बाय-बाय करते हुए नजर आए।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...