अहमदाबाद
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा। टीम इंडिया की वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के ऊपर यह लगातार 8वीं जीत थी। मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में लौटे तो सबके चेहरे पर खुशी थी, लेकिन इस खुशी को विराट कोहली ने अपने मजाकिया अंदाज में दोगुना कर दिया।
दरअसल बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूरी टीम के साथ सपोर्ट स्टाफ सब एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान मैच में बारी-बारी से सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात होती है।
रविंद्र जडेजा को उनकी दमदार फील्डिंग के लिए तारीफ की जाती है तो श्रेयस अय्यर को उनकी बैटिंग के लिए। इसी बीच केएल राहुल का भी नाम सामने आता है। राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की आग उगलती हुई गेंदबाजी के खिलाफ बेहतरीन अंदाज में कीपिंग किया।
The post-match moment you all have been waiting for 😉
𝗙𝗶𝗲𝗹𝗱𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗠𝗮𝘁𝗰𝗵 | 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮 𝘃𝘀 𝗣𝗮𝗸𝗶𝘀𝘁𝗮𝗻 🏟️ -By @28anand
Priceless reactions 😃
Positive vibes ✅
Smiles and laughs at the end of it 😁#CWC23 | #INDvPAKWATCH 🔽https://t.co/8iGJ4Y5JT8 pic.twitter.com/vGoIo6i2Wb
— BCCI (@BCCI) October 15, 2023
केएल राहुल की विकेटकीपिंग का वीडियो प्ले किया जाता है। इससे ठीक पहले जैसे ही केएल राहुल के नाम की घोषणा हुई थी सभी खिलाड़ियों मंजाकिया अंदाज में शोर मचाने लगते हैं। वहीं विराट कोहली अपनी जगह से उठकर राहुल के वीडियो पर रिएक्ट करते हैं। कोहली के उस रिएक्शन को देखकर बांकी खिलाड़ी भी उनका साथ देने लगते हैं।
देखते ही देखते ही पूरा ड्रेसिंग रूम शोर से गूंज उठता है। इस दौरान राहुल के चेहरे पर हंसी और खुशी के साथ शर्म भी साफ झलक रहा था। टीम के साथी खिलाड़ियों ने जिस तरह के उनके विकेटकीपिंग की तारीफ की उससे वह गदगद महसूस कर रहे थे।
191 रनों पर सिमटी थी पाकिस्तान
भारत के खिलाफ इस मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम सिर्फ 191 रन के स्कोर पर सिमट गई थी। 200 रन से कम के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। रोहित के बाद अय्यर ने मोर्चा संभाला और भारत 30.3 ओवर में शानदार जीत दिला दी।
