9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलबांग्लादेश के ये 3 खिलाड़ी जिनसे रहना होगा रोहित सेना को सावधान,...

बांग्लादेश के ये 3 खिलाड़ी जिनसे रहना होगा रोहित सेना को सावधान, डाल सकते हैं रंग में भंग

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में जीत ही हैट्रिक लगाने के बाद अबा बांग्लादेश के खिलाफ अपने विजयरथ को आगे ले जाने के लिए तैयार है। बांग्लादेश और भारत के बीच टक्कर 19 अक्टूबर को होगा।

इन तीन खिलाड़ियों से संभलकर रहना होगा
भारतीय क्रिकेट टीम बेशक टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच जीत लिए हैं और उसका सामना बांग्लादेश के साथ है लेकिन, जिस तरह के उलटफेर को टूर्नामेंट में देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में उसे बांग्लादेश के खिलाफ इन तीन खिलाड़ियों से सतर्क रहने की जरूरत होगी।

शाकिब से रहना होगा सावधान
बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर और कप्तान शाकिब अल हसन के खिलाफ टीम को इंडिया को सर्तक रहने की जरूरत है। शाकिब को इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का लंबा अनुभव है और भारत जैसे कंडीशन में गेंद और बल्ले दोनों से बेहद खतरनाक हो जाते हैं, ऐसे में रोहित शर्मा को उनके खिलाफ संभलकर उतरना होगा।

मुशफिकुर बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए चुनौती
मध्यकक्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज मुशकिकुर रहीम टीम इंडिया के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकते हैं। मुख्य तौर पर रहीम बांग्लादेश के लिए फिनिशर की भूमिका में रहते हैं। रहीम अगर अपना पैर जमा लेते हैं तो उनका आउट करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में रहीम के खिलाफ एक अलग रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा।

नई गेंद से तस्कीन खेल कर सकते हैं खराब
तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद अपने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। खास तौर से नई गेंद से वह लगातार विकेट लेने में सफल हो रहे हैं। ऐसे में तस्कीन के खिलाफ टीम इंडिया के बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...