9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलहवा में गोते लगाकर पकड़ी गेंद... केएल राहुल के इस सुपरमैन कैच...

हवा में गोते लगाकर पकड़ी गेंद… केएल राहुल के इस सुपरमैन कैच ने धोनी की याद दिला दी

Published on

पुणे

आईसीसी वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआत में संघर्ष करने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने धमाकेदार वापसी की। टीम इंडिया की इस वापसी में गेंदबाजों को साथ मिला बेहतरीन फील्डिंग का। खास तौर से विकेट के पीछे केएल राहुल ने तो मेहदी हसन का एक मुश्किल कैच लपक कर सनसनी मचा दी। राहुल ने हवा में तैरते हुए सुपरमैन अंदाज में सिराज की गेंद पर कैच लपक कर टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिला दी।

बता दें कि पारी का 25वां ओवर करने आए मोहम्मद सिराज ने मेहदी हसन मिराज को पहली ही गेंद लेग स्टंप पर डाल दी। मेहदी ने गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन वह पूरी तरह से कनेक्ट नहीं हो पाया। वहीं केएल राहुल विकेट के पीछे पूरी तरह से तैयार थे।

राहुल ने सिराज की उस गेंद पर चपलता दिखाते हुए अपनी बाईं तरफ हवा में गोता लगाते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। हालांकि इस दौरान सिराज को एक बार लगा कि कैच क्लीन नहीं है लेकिन राहुल को खुद पर पूरा भोरास था। वहीं मेहदी हसन भी जानते थे कि गेंद उनके बैट को छू कर विकेट के पीछे गई है। ऐसे में वह आउट हैं।

बांग्लादेश ने की थी मैच में तेज शुरुआत
भारत के खिलाफ इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था। टीम के लिए लिटन दास और तंजीद हसन ने पारी की शुरुआत की थी। तंजीद ने पहली ही गेंद से भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ तूफानी बैटिंग कर शुरू कर दी। वहीं दूसरे छोर पर लिटन ने विकेट को संभालने का काम किया।

लिटन दास और तंजीद के बीच के पहले विकेट के लिए 94 रनों की दमदार साझेदारी हो गई। हालांकि कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से इन दोनों के पार्टनरशिप को ब्रेक किया और टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कोई मौका नहीं चूरा और एक के बाद एक चार विकेट लेकर बांग्लादेश पर अपना दबाव बनाया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...