9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलहार्दिक पंड्या को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती टीम इंडिया, चोट...

हार्दिक पंड्या को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती टीम इंडिया, चोट पर आया बड़ा अपडेट

Published on

पुणे

हार्दिक पंड्या की चोट की स्थिति साफ होने के लिए भारतीय टीम को कम से कम एक दिन और इंतजार करना होगा। गेंद रोकने की कोशिश में ऑलराउंडर का बायां टखना मुड़ गया था और वह पुणे में बांग्लादेश की पारी में केवल तीन गेंद ही फेंक सके। चोट मैच के नौवें ओवर और हार्दिक के पहले ओवर के दौरान लगी, जब उन्होंने फॉलो-थ्रू पर अपने पैर से गेंद को रोकने की कोशिश की। वह सपोर्ट स्टाफ के साथ लड़खड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।

स्पेशलिस्ट को भेजी जाएगी हार्दिक की रिपोर्ट
बीसीसीआई ने मैच के दौरान ही घोषणा की थी कि हार्दिक पंड्या स्कैन के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक की स्कैन रिपोर्ट मुंबई के भेजी जा रही है।मुंबई के डॉक्टर स्पेशलिस्ट डॉक्टर के आकलन के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। स्कैन के बाद हार्दिक पंड्या स्टेडियम में आ गए थे और ड्रेसिंग रूम में बैठे थे। हालांकि भारत ने आसानी से मैच जीत लिया और उन्हें बल्लेबाजी नहीं करनी पड़ी।

अगले मैच से रहेंगे बाहर?
रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में हार्दिक की चोट को लेकर कहा था, ‘उन्हें थोड़ी तकलीफ हुई है, चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है। हम कल सुबह देखेंगे कि वह कैसा महसूस करते हैं और फिर योजना बनाएंगे कि आगे कैसे बढ़ना है।’ भारत को वर्ल्ड कप 2023 में अपना अगला मुकाबला 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेलना है। रोहित के बयान के बाद भी माना जा रहा है कि हार्दिक को अगले मुकाबले में आराम दिया जा सकता है।

मैच के बाद केएल राहुल से पंड्या की स्थिति के बारे में पूछा गया। इसपर विकेटकीपर-बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें अपने साथी की चोट की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। राहुल ने मैच के बाद बातचीत के दौरान कहा, ‘मैंने उन्हें अभी ड्रेसिंग रूम में देखा है। मेडिकल टीम को कुछ अपडेट मिलना चाहिए, शायद आज रात या मुझे नहीं पता।’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...