7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलशुभमन गिल ने मारा चौका तो खुशी से झूम उठी सारा तेंदुलकर,...

शुभमन गिल ने मारा चौका तो खुशी से झूम उठी सारा तेंदुलकर, यूं मनाया फिफ्टी का जश्न

Published on

पुणे

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू को मात देकर मैदान पर वापसी कर चुके हैं। गिल वर्ल्ड कप 2023 में भारत के शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए थे। पाकिस्तान के खिलाफ वह बेहतरीन टच में दिखे लेकिन जल्दी आउट हो गए। बांग्लादेश के खिलाफ गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच को देखने के लिए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर पुणे के एमसीए स्टेडियम में मौजूद थीं।

गिल की फिफ्टी पर मनाया जश्न
सारा तेंदुलकर इस मुकाबले के दौरान शुभमन गिल को चियर करती नजर आईं। जब शुभमन गिल की पारी की शुरुआत में चौका मारा तो सारा खुशी से झूम उठीं। इसके बाद गिल ने अपनी फिफ्टी पूरी की। तब भी टीवी स्क्रीन पर सारा दिखाई दीं। वह भारतीय बल्लेबाज के फिफ्टी का जमकर तालियां बजा रही थीं। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 55 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली।

रोहित के साथ जोड़े 88 रन
बांग्लादेश ने भारत के सामने 257 रनों का लक्ष्य रखा। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने इस मुकाबले में टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 76 गेंद पर 88 रनों की साझेदारी हुई। रोहित दो रन से अर्धशतक चूक गए। 48 रनों की पारी खेलने के बाद वह अपना फेवरेट पुल शॉट खेलने को कोशिश में पवेलियन लौटे। अर्धशतक लगाने के बाद गिल भी पवेलियन लौट गए।

इसके बाद कोहली का बल्ला चला और उन्होंने 97 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश आठ विकेट पर 256 रन ही बना पाया। भारत की तरफ से बुमराह, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए। भारत की लगातार यह चौथी जीत है जिससे उसने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को पंख लगाए।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...