7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलमेरा दिल चूर-चूर हो गया है... इरफान ने इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध पर लिखा...

मेरा दिल चूर-चूर हो गया है… इरफान ने इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध पर लिखा इमोशनल मेसेज

Published on

नई दिल्ली

एक ओर जहां विश्व कप 2023 का रोमांच चरम पर है तो दूसरी ओर इजरायल और फिलिस्तीन युद्ध की आग में जल रहे हैं। आतंकी संगठन हमास ने लगभग 15 दिन पहले इजरायल में घुसकर हमला किया था और भयंकर उत्पात मचाया। इसके जवाब में इजरायल भयंकर गुस्से में है और फिलिस्तीन की सीमा पर न केवल तोपें तैनात कर रखी हैं, बल्कि अपने हवाई हमले से भयंकर तबाही मचा रखी है। दोनों ही तरफ की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने वालों की रूह कांप जा रही है।

इस युद्ध पर अब भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान की प्रतिक्रिया आई है। उन्हों एक्स पर लिखा- युद्ध में घायल हुए सभी निर्दोष लोगों के बच्चों के लिए मेरा दिल दुखता है। जल्द ही शांति कायम हो। सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने के लिए मुखर इरफान पठान ने इस पोस्ट में किसी भी देश का पक्ष नहीं लिया। हालांकि, इस पोस्ट पर तमाम यूजर्स की प्रतिक्रिया आई है। कुछ ने फिलिस्तीन के पक्ष में बातें लिखी हैं तो कुछ ने इजरायल के पक्ष में।

उल्लेखनीय है कि आतंकी संगठन हमास के हमले में इजरायल में लगभग 1500 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इजरायल की बमबारी से लगभग 3000 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इजरायल ने साथ ही यह भी दावा था कि हमास ने हमले में न केवल जान ली, बल्कि बड़ी संख्या में इजरायली नागरिकों को बंधक भी बनाया। इसमें महिलाएं और बच्चियां भी शामिल हैं। दूसरी ओर, फिलिस्तीन का आरोप है कि इजरायल ने गाजा में अल अहली अस्पताल पर बमबारी की थी, जिसमें 500 बेगुनाहों की जान गई। हालांकि, उसने इससे इनकार किया है।

दूसरी ओर, इरफान पठान की बात करें तो वह विश्व कप में कॉमेंट्री कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने प्रेडिक्शन में बताया था कि भारतीय टीम एक बार फिर 2011 की तरह विश्व विजेता बन सकता है। पठान टी-20 वर्ल्ड कप 2007 टीम का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी। पठान ने कई बार अपने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...