7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलऐसी फूटी किस्मत, नो बॉल पर गिरा नीदरलैंड्स का विकेट, फ्री हिट...

ऐसी फूटी किस्मत, नो बॉल पर गिरा नीदरलैंड्स का विकेट, फ्री हिट खेलने के लिए नहीं बचा कोई बल्लेबाज

Published on

लखनऊ

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 19वें मैच में नीदरलैंड्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बैटिंग करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत हालांकि कुछ खास नहीं रही थी और 91 रन के स्कोर पर ही वह अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट और लोगान वैन बीक ने मोर्चा संभाला लिया। दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचा दिया। दमदार वापसी के बाद नीदरलैंड्स की टीम 49.5 ओवर में 262 रन के स्कोर सिमट गई, लेकिन इससे ठीक पहले मैदान पर जो हुआ वह क्रिकेट में बहुत ही कम देखने को मिलता है।

दरअसल जिस गेंद पर नीदरलैंड्स का आखिरी विकेट गिरा वो नो बॉल करार दी गई थी। ऐसे में नियम के अनुसार नीदरलैंड्स के पास एक फ्री हिट मिला, लेकिन हैरानी की बात यह कि नीदरलैंड्स के लिए वह किसी काम नहीं रहा। हुआ ऐसा कि नीदरलैंड्स ने अपना आखिरी विकेट रन आउट के रूप में गंवाय। चुकी इसके बाद और कोई बल्लेबाज खेलने के लिए नहीं आ सकता था। ऐसे में फ्री हिट होने के बावजूद नीदरलैंड्स की पारी आगे नहीं बढ़ पाई।

रन आउट होने वाले बल्लेबाज पॉल वैन मीकेरेन इस घटना से काफी हैरान थे और हंसते हुए पवेलियन वापस लौटे। बता दें कि क्रिकेट के नियम के अनुसार नो बॉल अगर कोई बल्लेबाज रन दौड़ने की कोशिश में आउट होता तो उस विकेट को लीगल माना जाता है।

क्यों हुआ था नो बॉल
श्रीलंका क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ गेंदबाजी में दमदार शुरुआत की थी, लेकिन आखिरी के ओवरों वह अपने लय खो बैठे। ऐसे में श्रीलंकाई टीम अंतिम ओवरों में हर एक रन को बचाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इसी कोशिश में उनसे गलती हो गई। आखिरी ओवर के पांचवीं गेंद पर जब दिलशान मधुशंका हाथ से बॉल छोड़ी तो उस समय तीन फील्डर सर्कल के अंदर पाए गए।ऐसे में अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल करार दे दिया। हालांकि नो बॉल के बारे में जब तक कोई कुछ समझ पाता बल्लेबाज रन आउट हो गया। इस घटना के बाद थोड़ी देर के लिए किसी को कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन अंतत: नीदरलैंड्स की पारी जरूर समाप्त हो गई।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...