7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलहम प्लेइंग इलेवन को लेकर क्लियर हैं, कोच राहुल द्रविड़ ने हार्दिक...

हम प्लेइंग इलेवन को लेकर क्लियर हैं, कोच राहुल द्रविड़ ने हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट पर दिया बड़ा हिंट

Published on

धर्मशाला

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने स्वीकार किया कि रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप मुकाबले में उन्हें चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की कमी खलेगी। द्रविड़ के अनुसार उनकी गैरमौजूदगी में टीम का संतुलन प्रभावित होगा लेकिन उन्हें उपलब्ध 14 खिलाड़ियों के साथ की सर्वश्रेष्ठ संयोजन तैयार करना होगा। पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में अपनी गेंदबाजी पर क्षेत्ररक्षण के दौरान टखने में चोट लगा बैठे थे और वह टीम के साथ यहां नहीं आए हैं।

हार्दिक को लेकर क्या बोले द्रविड़?
राहुल द्रविड़ ने शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस में कहा, ‘बेशक वह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और इसलिए हमें टीम को अच्छी तरह से संतुलित करने में मदद करता है। लेकिन वह इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे इसलिए हमें इसे ध्यान में रखते हुए देखना होगा कि सबसे अच्छा संयोजन क्या है और हम सबसे अच्छा क्या कर सकते हैं। अंत में हमें उन 14 खिलाड़ियों के साथ काम करना होगा जो उपलब्ध हैं। कभी-कभी आप उम्मीद करते हैं कि इस तरह की चीजें हो सकती हैं इसीलिए आपके पास एक टीम है। हमें यह देखना होगा कि इन परिस्थितियों और इन विकेटों को देखते हुए क्या सर्वश्रेष्ठ है। लेकिन हां, शायद उस तरह का संतुलन नहीं होगा जैसा हमने पहले चार मैचों में देखा था।’

शार्दुल हो सकते हैं बाहर?
पंड्या के बाहर होने पर भारत एक विशेषज्ञ बल्लेबाज और एक विशेषज्ञ गेंदबाज के साथ उतर सकता है और ऐसी स्थिति में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को बाहर बैठना पड़ सकता है। टीम में शार्दुल की भूमिका पर द्रविड़ ने कहा, ‘शार्दुल की भूमिका स्पष्ट है, वह हमारे लिए गेंदबाजी ऑलराउंडर है। वह जिन मैचों में खेले हैं उनमें हमने उन्हें विकेट चटकाने वाले गेंदबाज के रूप में देखा है। बेशक पिछले कुछ मुकाबलों में उसे निचले क्रम में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। लेकिन वह अपनी बल्लेबाजी के लिए नेट्स पर बहुत मेहनत कर रहे हैं और हम इस पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। हमने देखा है कि उसमें कुछ बड़े शॉट लगाने और कुछ अच्छे शॉट खेलने की क्षमता है। निश्चित रूप से गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका में वह हमारे लिए उपयुक्त है।’

टीम ने पक्का कर लिया है प्लेइंग इलेवन
राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम का थिंक टैंक विभिन्न संयोजन पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम प्लेइंग इलेवन को लेकर क्लियर हैं। लेकिन कुछ संयोजन भी देखने हैं। जाहिर तौर पर, तीन तेज गेंदबाजों की बात आती है तो शमी जैसे किसी खिलाड़ी को बाहर बैठे हैं। उसे इस मैच में लाना एक बढ़िया विकल्प है। एक संयोजन ये भी है कि अश्विन भी बाहर बैठे हैं, जिनकी गुणवत्ता भी अच्छी है। इसलिए, हार्दिक के वापस आने तक हम इस पर विचार करते हुए दो या तीन संयोजनों का उपयोग कर सकते हैं।’

बल्लेबाजी में सूर्या या ईशान
न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनरों और लेग स्पिनरों के खिलाफ ईशान किशन को शीर्ष क्रम में मौका देने पर द्रविड़ ने कहा, ‘ईशान का होना अच्छा है। वह अच्छा खेल रहे हैं। वह बाएं हाथ का बल्लेबाज है लेकिन जैसा कि हमने देखा, सूर्या भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार फॉर्म में आ गए थे। जैसा कि हम जानते हैं, स्पिन के खिलाफ शानदार खिलाड़ी। बाएं हाथ की स्पिन या ऑफ स्पिन या किसी भी प्रकार की स्पिन के खिलाफ। यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं जो निचले मध्य क्रम में हमारे लिए थोड़ा सा प्रेरक हो तो सूर्या निश्चित रूप से वह व्यक्ति है जो ऐसा कर सकता है। यदि आप किसी ऊपरी क्रम में किसी की तलाश कर रहे हैं तो शायद हम ईशान के साथ जा सकते हैं। यह सिर्फ इस पर निर्भर करता है कि हम क्या देख रहे हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...