5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलयोद्धा की तरह लड़े डेरिल मिचेल, भारत के खिलाफ ठोका यादगार शतक

योद्धा की तरह लड़े डेरिल मिचेल, भारत के खिलाफ ठोका यादगार शतक

Published on

धर्मशाला

न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 में शानदार शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे करियर का पांचवां शतक है। 2021 में अपना पहला वनडे खेलने वाले 32 वर्षीय मिचेल ने 100 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। हैमिल्टन में पैदा हुआ यह बल्लेबाज जब चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आया तब न्यूजीलैंड ने सिर्फ 19 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से उन्होंने रचिन रविंद्र की साथ रिकॉर्ड पार्टनरशिप की और न्यूजीलैंड को मैच में वापसी करवाई। मिचेल ने स्पिनर्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। कुलदीप यादव पर काउंटर अटैक किया। आक्रामक शॉट्स लगाए और खुद पर कभी दबाव हावी होने नहीं दिया।

बढ़िया फॉर्म में चल रहे डेरिल
मौजूदा टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के लिए रनमशीन बन चुका है। पांच मैच की चार पारियों में उनके बल्ले से निकला यह दूसरा 50+ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 89 तो नीदरलैंड्स के विरुद्ध 48 रन बनाए थे। डेरिल मिचेल का निकनेम मूज है। मुकाबले में उन्होंने रचिन रविंद्र के साथ तीसरे विकेट के लिए यादगार साझेदारी निभाई और 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, 1979 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के जॉन राइट और ब्रूस एगर ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े थे। अब विश्व कप 2023 में रचिन और मिचेल ने तीसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी करके नया रिकॉर्ड कामय किया है।

वाकई योद्धा हैं डेरिल मिचेल
जब डेरिल मिचेल को न्यूजीलैंड के लिए पहला वनडे इंटरनेशनल खेलने का मौका मिला, तब उनकी उम्र लगभग 30 साल हो चुकी थी। 2011 से घरेलू क्रिकेट खेल रहे मिचेल को एक दशक का लंबा संघर्ष करना पड़ा। ये समय उनके लिए इतना निराशाजनक था कि एक वक्त उन्हें अपने सिलेक्शन पर भी शक होने लगा था, लेकिन जैसा कि कहा जाता है- कड़ी मेहनत का फल मिलता है। शुरुआत में उन्हें एक ऐसे गेंदबाज के रूप में तैयार किया गया था जो बल्लेबाजी कर सकता है, उन्होंने खुद को पहली बार 2021 वर्ल्ड टी-20 में ओपनर के रूप में बदल दिया, जहां उन्होंने तीन ओवर में 57 रन का पीछा करके सेमीफाइनल में इंग्लैंड की उम्मीदों को खत्म कर दिया था। इसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में खुद को स्थापित किया। अपनी पहली श्रृंखला में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट में तीन शतक ठोके और अब वह वनडे में न्यूजीलैंड के लिए विनाशकारी मध्यक्रम बल्लेबाज बन गए हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...