7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलटीम इंडिया का प्रिंस... छोटी सी पारी में बड़ा रिकॉर्ड बना गए...

टीम इंडिया का प्रिंस… छोटी सी पारी में बड़ा रिकॉर्ड बना गए गिल, सबसे तेज दो हजार रन

Published on

धर्मशाला

टीम इंडिया के ‘प्रिंस’ शुभमन गिल अब टॉप ऑर्डर की बागडोर संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वर्ल्ड कप 2023 में रविवार रात न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। 24 वर्षीय शुभमन गिल अब वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। 2019 में अपने वनडे करियर की शुरुआत करने वाले गिल ने 38 पारियों में दो हजार रन पूरे कर लिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम था, जिन्होंने 40 पारियों में दो हजार रन बनाए।

सबसे तेज दो हजार रन
शुभमन गिल- 38 पारी
हाशिम अमला- 40 पारी
रासी वैन डर डुसें- 45 पारी
केविन पीटरसन- 45 पारी
बाबर आजम- 45 पारी

भारत का भविष्य हैं गिल
इस मैच से पहले शुभमन गिल के नाम 1986 वनडे रन थे, जो उन्होंने महज 37 पारियों में बनाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें 14 रन की और जरूरत थी। 274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान रोहित के साथ अच्छी शुरुआत करने के बाद गिल भले ही 26 रन पर आउट हो गए, लेकिन पांच चौके की इस छोटी सी पारी में उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया। शुभमन गिल अपर कट मारने के चक्कर में लॉकी फर्ग्यूसन के दूसरे शिकार बने। उनके आउट होने के साथ 14वें ओवर में 76 रन पर भारत को दूसरा झटका लगा। डेंगू के चलते वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मैच से बाहर रहने वाले गिल धीरे-धीरे लय में आ रहे हैं।

हाशिम अमला का भारत कनेक्शन
दिलचस्प बात है कि हाशिम अमला ने अपना रिकॉर्ड 12 साल पहले भारत के ही खिलाफ बनाया था। यह उनके 41वें वनडे मैच की 40वीं पारी थी। साउथ अफ्रीका से खेलने वाले भारतीय मूल के हाशिम अमला ने अपनी टीम के लिए 181 वनडे इंटरनेशनल में कुल 8113 रन बनाए, जिसमें 27 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। शुभमन गिल की बात करें तो छोटे से करियर में उन्होंने साबित कर दिया कि वह भारत के अगले सुपरस्टार हैं। 38 वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम छह शतक और 10 अर्धशतक हैं। 64 के लाजवाब औसत के साथ वह 102 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...