7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप: स्टेडियम पर उतरे बादल, कोहरे ने रोका मैच, धर्मशाला में...

वर्ल्ड कप: स्टेडियम पर उतरे बादल, कोहरे ने रोका मैच, धर्मशाला में दिखा कुदरत का खेल

Published on

धर्मशाला

क्रिकेट में खराब मौसम, बारिश या गीले मैदान के चलते आपने मैच रद्द होते या फिर मुकाबले में देरी होते देखा और सुना होगा। मगर वर्ल्ड कप 2023 में भारत-न्यूजीलैंड मैच के दौरान मैदान के ठीक ऊपर बादल आने से मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

चारों ओर कोहरा ही कोहरा
जी हां! आपने बिलकुल ठीक सुना! देश के उत्तर में स्थित पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित HPCA स्टेडियम में उस वक्त मुकाबला रोकना पड़ा, जब बादल और कोहरे के चलते बॉल दिखनी ही बंद हो गई थी।

धर्मशाला में फॉग चल रहा है
अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में ठंड की दस्तक भी शुरू हो जाती है। ऐसे मौसम के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पारी के 16वें ओवर में खराब रोशनी के चलते मैच रोकना पड़ा। तब 15.4 ओवर में भारत का स्कोर 100/2 हो चुका था।

रोकना पड़ा मैच
दरअसल, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत ग्राउंड्स में होती है। हिमालय की धौलाधार पर्वत श्रृंखला की गोद में बने ग्राउंड में भारत-न्यूजीलैंड का मैच हुआ।

फिर मैच शुरू हो गया
उस वक्त विराट कोहली सात और श्रेयस अय्यर 21 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे। हालांकि कुछ देर बाद आसमान साफ होते ही खेल दोबारा शुरू हो गया। मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 273 रन बनाए।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...