5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलसूर्यकुमार के इस रनआउट से हार सकती थी टीम इंडिया, विराट इस...

सूर्यकुमार के इस रनआउट से हार सकती थी टीम इंडिया, विराट इस दाग को कभी नहीं मिटा पाते

Published on

धर्मशाला

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया ने लगातार पांचवीं जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया है। टूर्नामेंट में अपने विजय रथ का पताका लहराते हुए भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से परास्त किया। हालांकि, इस मैच में विराट कोहली से एक ऐसी चूक हो गई थी जो टीम इंडिया की हार का कारण बन सकती थी, लेकिन विराट कोहली ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को दमदार जीत दिला दी।

दरअसल आईसीसी वनडे विश्व कप में अपना डेब्यू कर रहे सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली के साथ तालमेल की कमी के कारण रन आउट हो गए। पारी के 34वें ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव स्ट्राइक पर थे और उन्होंने सिंगल लेने के प्रयास में रन के लिए कॉल किया। दूसरे छोर पर विराट भी पूरी तरह से चौंकन्ने थे और सूर्या के कॉल के तुरंत बाद ही उन्होंने दौड़ लगा दी।

विकेट के बीच विराट कोहली भी काफी तेज हैं, लेकिन उन्होंने रन का कॉल मिलने के साथ ही आगे बढ़े अचानक से खुद को रोक लिया। इस बीच सूर्यकुमार का स्टार्ट काफी तेज था जिसके कारण वह विराट के एंड पर पहुंच गए।

ऐसे में न्यूजीलैंड के फील्डरों ने कोई गलती नहीं की और सूर्यकुमार यादव को अपना विकेट कुर्बान करना पड़ गया। सूर्यकुमार यादव का यह रनआउट इसलिए टीम इंडिया को नुकसान दे सकता था, क्योंकि इससे पिछले ही ओवर में केएल राहुल आउट हुए थे। बैक टू बैक विकेट गंवाने के बाद अगर विराट कोहली और रविंद्र जडेजा से पारी नहीं संभलती तो भारत के लिए वह रन आउट भारी पड़ सकता था।बता दें कि आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में सूर्यकुमार यादव को पहली बार खेलने का मौका मिला था। हालांकि, वह 4 गेंद का सामना करना सिर्फ 2 रन ही बना सके।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...