5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलएक खराब शॉट और सबकुछ खत्म, इतनी भी क्या हड़बड़ी थी विराट,...

एक खराब शॉट और सबकुछ खत्म, इतनी भी क्या हड़बड़ी थी विराट, आप ये शतक डिजर्व करते थे

Published on

धर्मशाला

वर्ल्ड कप 2023 में रविवार रात का मुकाबला सिर्फ भारत की लगातार पांचवीं जीत नहीं बल्कि विराट कोहली की अद्भुत पारी के लिए भी याद रखा जाएगा। किंग कोहली भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाकर शतक से सिर्फ पांच रन पहले आउट हो गए। उनके बल्ले से बहुमूल्य 95 रन निकले, जिसने भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट में जीत दिलाई पर अपने 49वें शतक से वह चूक गए। विराट अगर शतक लगा लेते तो वह महान सचिन तेंदुलकर (49 सेंचुरी) की बराबरी कर लेते। मगर एक खराब शॉट ने करोड़ों हिंदुस्तानियों का दिल तोड़ दिया। अपने शॉट सिलेक्शन से वह खुद भी दुखी थे। शतक मिस करने की हताशा उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी।

डबल सेंचुरी से कम नहीं 95 रन
भारतीय रनमशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली बड़े प्लेयर हैं। वह पर्सनल माइलस्टोन और निजी रिकॉर्ड्स के मोहमाया से परे हैं। आज के मैच में क्रीज पर आने के बाद से जिस अंदाज में उन्होंने भारतीय पारी बुनी, वो काबिल-ए-तारीफ थी। लगातार गिरते विकेटों के बीच भारत को संभाला। जडेजा के साथ मैच विनिंग साझेदारी की। किंग कोहली यह शतक डिजर्व करते थे। विराट के यह 95 रन दोहरे शतक से कम भी नहीं थे। विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जो संघर्ष किया, उसके लिए वह तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचने के हकदार थे। विराट की वर्ल्ड कप में पिछली 13 पारियों का रिकॉर्ड: 82(77), 77(65), 67(63), 72(82), 66(76), 26(27), 34*(41), 1(6), 85(116), 55*(56), 16(18), 103*(97) और 95(104)

चेज मास्टर कोहली
विराट ने एकबार फिर साबित किया कि चेज करते हुए उनका कोई सानी नहीं। लक्ष्य का पीछा करते वक्त उनकी बल्लेबाजी का स्तर और बढ़ जाता है। रिकॉर्ड्स बताते हैं कि चेज करते हुए उन्होंने 25 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं। 5786 रन बनाए हैं। आज उन्होंने 104 गेंद में आठ चौके और दो छक्के लगाए। मगर छक्का मारने के चक्कर में बल्ला उनके हाथ में मुड़ गया और जीत से पांच रन पहले वह अपना विकेट फेंक बैठे। शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली का यह वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा शतक भी है। पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उनके बल्ले से नाबाद 103 रन की पारी निकली थी। अब उन्होंने कीवियों के छक्के छुड़ा दिए।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...