5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलएशियन पैरा गेम्स में भारत की सिल्वर मेडल के साथ शुरुआत, शैलेश...

एशियन पैरा गेम्स में भारत की सिल्वर मेडल के साथ शुरुआत, शैलेश ने दिलाया पहला गोल्ड

Published on

हांगझू

एशियन पैरा गेम्स 2023 का आगाज चीन के हांगझू में हो गया है और भारत ने इस प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। भारत की प्राची यादव ने महिला वीएल2 वर्ग कैनोइंग में पहला मेडल जीता है। प्राची यादव ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। साथ ही भारत के खाते में पहला गोल्ड मेडल भी आ गया है। हाई जम्प में शैलेश कुमार ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया है।

शैलेश ने दिलाया पहला गोल्ड
पुरुषों की हाई जम्प प्रतियोगिता में मेन्स हाई जम्प टी63 में शैलेश कुमार ने गोल्ड मेडल जीता है जबकि इसी प्रतियोगिता में मरियप्पन थंगावेलु को सिल्वर मेडल मिला है। इसके अलावा मेन्स क्लब थ्रो F-51 श्रेणी में भारत ने दूसरा गोल्ड भी जीत लिया है। भारत के प्रणव सूरमा को गोल्ड, धर्मबीर को सिल्वर और अमित सरोहा को ब्रॉन्ज मेडल मिला है।

भारत का सबसे बड़ा दल है एशियन पैरा गेम्स में
बता दें कि एशियन पैरा गेम्स का आगाज अक्टूबर 2022 में होना था, लेकिन कोविड महामारी के कारण इसे स्थगित किया गया और अब साल भर की देरी के बाद इन खेलों का आयोजन हांगझू में हो गया है। एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारत ने सबसे बड़ा दल चीन भेजा है। टोक्यो पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखरा और सुमित अंतिल भारतीय दल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह दोनों ही इस बार भी गोल्ड मेडल के दावेदार हैं।

100 मेडल पर है लक्ष्य
इस बार एशियन पैरा गेम्स में भी भारत का लक्ष्य 100 मेडल हासिल करने का होगा, क्योंकि 2018 के एशियन पैरा गेम्स में ही भारत ने कुल 72 मेडल जीते थे। इसमें 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज मेडल हैं। इस बार एशियन पैरा गेम्स में भारत के 54 में 51 एथलीट ऐसे हैं जो टोक्यो पैरालंपिक में भी उतरे थे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...