5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलरोहित ने 4 छक्के लगाकर तोड़ दिया शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड,...

रोहित ने 4 छक्के लगाकर तोड़ दिया शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड, 1500 रन भी किए पूरे

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार फॉर्म में हैं और कीवी टीम के खिलाफ उन्होंने छोटी, लेकिन अच्छी पारी खेली और इस वनडे वर्ल्ड कप में अपने 300 रन भी पूरे कर लिए। वह इस वर्ल्ड कप में 300 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बने साथ ही साथ वह बतौर कप्तान साल 2023 में 1500 रन का आंकड़े छूने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने 4 छक्के और 4 चौकों के साथ 46 रन बनाए और इन 4 छक्कों के दम पर वह शाहिद अफीरीदी से आगे निकल गए।

रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफीरीदी का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा भारत की तरफ से एक कैलैंडर वर्ष में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने, लेकिन ओवरऑल वह ऐसा करने वाले तीसरे बैट्समैन बन गए। हालांकि एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आ गए और उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने साल 2002 में कुल 48 छक्के लगाए थे।

रोहित शर्मा साल 2023 में अब तक कुल 53 छक्के लगा चुके हैं और वह अफरीदी से आगे निकल गए हैं। एक कैंलैंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर एबी डिविलियर्स काबिज हैं जिन्होंने साल 2015 में कुल 58 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने साल 2019 में कुल 56 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा के पास इन दोनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है और वह जिस तरह से खेल रहे हैं वैसे में यह संभव भी दिख रहा है। रोहित शर्मा 4 छक्के लगाते ही क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे जबकि 6 छक्के लगाने के बाद वह डिविलियर्स से भी आगे निकल जाएंगे और इस लिस्ट में पहले स्थान पर आ जाएंगे।

वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
58 छक्के – एबी डेविलियर्स (2015)
56 छक्के – क्रिस गेल (2019)
53 छक्के – रोहित शर्मा (2023)
48 छक्के – शाहिद अफरीदी (2002)

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...