5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलबिशन सिंह बेदी ने 48 साल पहले विश्व कप में बनाया था...

बिशन सिंह बेदी ने 48 साल पहले विश्व कप में बनाया था यह रिकॉर्ड, आज भी कायम

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के देश के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार 23 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया। वह 77 साल के थे। बिशन सिंह बेदी का जन्म 1946 में अमृतसर में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उन्होंने पारी में 14 बार पांच विकेट और मैच में एक बार 10 विकेट चटकाने का कारनामा किया।

यही नहीं, बिशन सिंह बेदी के नाम विश्व कप में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आज तक कोई गेंदबाज नहीं तोड़ पाया। सिर्फ वेस्टइंडीज के फिल सिमंस बराबरी ही कर पाए। बिशन सिंह बेदी ने यह रिकॉर्ड 1975 विश्व कप में बनाया था। वह रिकॉर्ड है एकदिवसीय मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने का। बिशन सिंह बेदी ने 11 जून 1975 को इंग्लैंड के लीड्स में ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

1975 विश्व कप के एक मैच में 12 में से 8 ओवर मेडन फेंके थे
बिशन सिंह ने उस मैच में 12 ओवर में 8 मेडन ओवर फेंके थे। उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए थे और एक विकेट भी लिया था। फिल सिमंस ने 17 दिसंबर 1992 को सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 10 में से 8 ओवर मेडन फेंके थे। उस मैच में सिमंस ने 10 ओवर में सिर्फ 3 रन दिए थे और 4 विकेट भी झटके थे।

बिशन सिंह बेदी ने उसी विश्व कप में 14 जून 1975 को न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए 12 में से 6 ओवर में मेडन फेंके थे। उनका यह रिकॉर्ड इस सूची में पांचवें नंबर पर आज भी दर्ज है। उस मैच में उन्होंने 28 रन देकर एक विकेट भी चटकाया था। हालांकि, न्यूजीलैंड ने वह मैच 4 विकेट से जीत लिया था।यही नहीं, बिशन सिंह बेदी सबसे ज्यादा स्टम्पिंग कराकर विकेट लेने के मामले में भी दुनिया में 9वें नंबर पर है। उनके नाम एक पारी में सबसे खराब स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी करने का भी अनचाहा रिकॉर्ड है। इस सूची में भी वह 9वें नंबर पर हैं।

फैब-4 स्पिनर्स का हिस्सा थे बेदी
बिशन सिंह भारतीय क्रिकेट के स्पिनर्स की उस स्वर्णिम चौकड़ी का हिस्सा थे जिसमें उनके अलावा इरापल्ली प्रसन्ना, भागवत चंद्रशेखर और श्रीनिवास वेंकटराघवन शामिल थे। बिशन सिंह बेदी 1966 और 1978 के बीच एक दशक से अधिक समय तक भारत की गेंदबाजी इकाई का प्रमुख हिस्सा रहे।बिशन सिंह बेदी 1990 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान कुछ समय के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर थे। वह राष्ट्रीय चयनकर्ता होने के साथ मनिंदर सिंह और मुरली कार्तिक जैसे कई प्रतिभाशाली स्पिनर्स के गुरु भी थे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...