5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलघटिया कप्तानी, बेअक्ल बॉलिंग, पाकिस्तान की अफगानिस्तान से शर्मनाक हार के ये...

घटिया कप्तानी, बेअक्ल बॉलिंग, पाकिस्तान की अफगानिस्तान से शर्मनाक हार के ये 5 रहे कारण

Published on

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 22वें मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान ने 8 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तानी टीम ने अफगानिस्तान के सामने 283 रनों लक्ष्य रखा था, जिसे उसने 49 ओवर में हासिल कर लिया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मिली हार का एक सबसे बड़ा कारण रहा उसकी खराब फील्डिंग। फील्डिंग के दौरान टीम के खिलाड़ियों ने ना सिर्फ कैच छोड़े बल्कि कई मौकों पर ओवर थ्रो कर बेवजह रन गंवाए और बाउंड्री को बचाने के लिए भी उनकी कोशिश काफी लचर रही।

पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया
आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा इतिहास रच दिया। वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान को अफगानिस्तान के हाथों पहली बार मिली है। ऐसे में आइए जानते हैं मैच में हार के ये 5 बड़े कारण।

बाबर आजम की खराब कप्तानी
पाकिस्तान को मिली इस हार में बाबर की कप्तानी को सबसे बड़ा कारण माना जा सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में एक भी समय ऐसा नहीं लगा कि बाबर टीम को एकजुट कर जीत के लिए आगे बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि गेंदबाजी में 22 ओवर तक पाकिस्तान को विकेट नहीं मिल पाया।

हारिस रऊफ की घटिया की गेंदबाजी
पाकिस्तानी पेस बैटरी की नाकामी भी उसके हार का एक बड़ा कारण बनी। मैच में शाहीन अफरीदी के साथ स्ट्राइक बॉल की भूमिका में हारिस रऊफ जमकर पिटाई हुई और वह विकेट के लिए लगाताक तरसते रहे।

इमाम उल हक ने डुबोई टीम की नाव
ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक लगातार टीम के लिए परेशानी का सबब बने हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी-बड़ी बातें करने वाले इमाम उल हक अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हुए। बल्लेबाजी में उनका रन नहीं बनाना भी पाकिस्तान की हार का एक बड़ा कारण रहा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...