5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलब्ला, ब्ला, ब्ला... अफगानिस्तान के आगे घुटने टेकने के बाद बाबर आजम...

ब्ला, ब्ला, ब्ला… अफगानिस्तान के आगे घुटने टेकने के बाद बाबर आजम ने बनाए अजब-गजब बहाने

Published on

चेन्नई

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराते हुए इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान की यह न केवल विश्व कप में, बल्कि ओवरऑल वनडे में पहली जीत है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान को कभी जीत नहीं मिली थी। एक ओर जीत के बाद अफगानिस्तान टीम ने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया और फैंस का शुक्रिया अदा किया तो दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शर्म से मुंह छिपाते नजर आए। यही नहीं, जब उनसे इस मैच में हार की वजह के बारे में पूछा गया तो वह अजब-गजब बहाने बनाते नजर आए।

उन्होंने सबसे पहले तो अपनी हार पर दुख जताते हुए कहा- इससे हमें दुख होता है। हमारा कुल स्कोर अच्छा था। गेंदबाजी में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, क्योंकि बीच के ओवरों में हम विकेट नहीं ले पा रहे हैं। यदि आप एक भी विभाग में अच्छे नहीं हैं, तो आप गेम हार जाएंगे। हालांकि, देखा जाए तो इस स्टेडियम में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने इतना रन बनाया ही नहीं था कि प्रेशर बनाया जा सके। कहा जा रहा था कि पिच स्पिन के अनुकूल है, लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आया। पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करते दिखी।

बाबर ने अपने बयान में आगे कहा- हमने बाउंड्री नहीं रोकीं और काफी रन दे दिए, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। यहां बताना जरूरी है कि पाकिस्तान टीम की फील्डिंग बेहद घटिया रही। कई मौके पर ओवर थ्रो पर रन दिए, जबकि कई बार तो आसानी से चौके जाने दिया। उन्होंने गेंदबाजों को हार का विलन बताते हुए कहा- गेंदबाजी में हमने अच्छी शुरुआत की, बीच के ओवरों में हमें विकेट की जरूरत थी, लेकिन हम कोई विकेट नहीं ले सके।

इसके बाद बाबर आजम ने अफगानिस्तान की तारीफ की। उन्होंने कहा- जिस तरह से उन्होंने तीनों विभागों में खेला, उसका पूरा श्रेय अफगानिस्तान को जाता है। इसलिए वे जीत गए। हम गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। हम अगले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। हमने बीच के ओवरों में लेंथ पर गेंद नहीं डाली, खासकर हमारे स्पिनरों ने। हम बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की यह विश्व कप में तीसरी हार है। इससे पहले उसे भारतीय टीम ने हराया था, जबकि उसके बाद ऑस्ट्रेलिया से उसे हार मिली थी। 5 मैचों में तीसरी हार के बाद उसका सेमीफाइनल में पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो गया है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...