5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलमिकी आर्थर की नजरों में भी गिर गई बाबर सेना! कोच ने...

मिकी आर्थर की नजरों में भी गिर गई बाबर सेना! कोच ने गुस्से से लाल होकर क्यों फेरा मुंह?

Published on

चेन्नई

पाकिस्तान की फील्डिंग अभी से नहीं बल्कि काफी समय से उनकी सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। वे अपनी फील्डिंग को लेकर दुनिया भर में जमकर ट्रोल होते हैं। यहां तक उनके पूर्व खिलाड़ी ही आए दिन फील्डिंग को लेकर उनकी क्लास लेते रहते हैं। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की फील्डिंग एक बार फिर काफी निराशाजनक रही।

टीम ने काफी मिसफील्ड की। लेकिन इस बार सारी हदें पार हो गई। पाकिस्तानी खिलाड़ी फील्ड पर थके हुए और सुस्त नजर आए। इससे खुद टीम के कोच मिकी आर्थर तक चिड़ गए। पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच की एक वीडियो वायरल हो रही है। उस वीडियो में पाक टीम की खराब फील्डिंग से कोच आर्थर इतना नाराज हो जाते हैं कि वह मैच छोड़ अंदर ड्रेसिंग रूम में चले जाते हैं।

पाकिस्तान की फील्डिंग से नाखुश दिखे कोच आर्थर
दरअसल, पाकिस्तानी गेंदबाज मैच के दौरान अपना बेस्ट नहीं दे पा रहे थे। वहीं खराब फील्डिंग सोने पर सुहागा थी। ऐसे में अफगानिस्तान की पारी के दौरान एक मौका ऐसा आया जब अफगानी बल्लेबाज ने चौका मारा और मिकी आर्थर की सहने की क्षमता खत्म हो गई। वह लगातार हो रही खराब फील्डिंग और बॉलिंग से चिड़ गए और मैच छोड़ गुस्से में ड्रेसिंग रूम में चले गए। इस पूरे मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वसीम अकरम ने भी फील्डिंग को लेकर लताड़ा
पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी टीम की फील्डिंग की आलोचना की। उन्होंने ए सपोर्ट्स के लाइव शो पर कहा, ‘हम चीखे मार रहे हैं शो पर 3 हफ्ते से कि पिछले 2 साल में इनका फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ। अब मैं लड़कों के अलग-अलग नाम लूं। इतने-इतने इनके मुंह हुए हैं। लगता है 8-8 किलो कड़ाई खाते हैं। निहारी खाते हैं। कोई टेस्ट भी तो होना चाहिए। प्रोफेशनली खेल रहे हैं, उसके लिए आपको पैसे भी मिल रहे हैं। आप अपने देश को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। फील्डिंग फिटनेस पर निर्भर करती है और हम वहीं लैक कर रहे हैं।’

इसके अलावा बात करें मैच की तो, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को चेन्नई में 8 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। पाकिस्तान ने अफगान टीम को 283 रन का टारगेट दिया था, जोकि उन्होंने 49 ओवर में 8 विकेट रहते चेज कर लिया था। यह अफगानिस्तान की वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत थी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...