5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलये कौन सा नंबर एक है... अब्दुल रज्जाक ने तो बाबर आजम...

ये कौन सा नंबर एक है… अब्दुल रज्जाक ने तो बाबर आजम की काबिलियत पर खड़े कर दिए सवाल

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के हाथों करारी हार मिली। चेन्नई के मैदान पर पाकिस्तान ने 282 रन बनाए। अफगानिस्तान एक ओवर पहले ही 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। वनडे में पहली बार अफगानिस्तान को पाकिस्तान पर जीत मिली है। वर्ल्ड कप में मिली इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के साथ ही पूरी टीम पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ियों को आड़े हाथों ले रहे। इसमें अब दिग्गज ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक का नाम भी जुड़ गया है।

ये कौन से नंबर एक?
अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान के टीवी चैनल पर बाबर आजम की काबिलियत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ये किस बात का नंबर एक है जो सामने छक्का नहीं मार पाता। रज्जाक ने कहा, ‘हमारे जीतने भी लोग हैं नंबर वन, मैंने पहले भी कहा था ये कौन से नंबर एक हैं जिनके सीधा छक्का मारना नहीं आता। आप देखें बाबर जिस गेंद पर आउट हुआ है। आप उनकी बॉडी का बैलेंस चेक कर लें आप और शॉट चेक कर लें। आगे बॉलर कौन है नूर जो पहला मैच खेल रहा है। और वह आउट वाला बॉल ही नहीं था। ‘

स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए
बाबर आजम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 80 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अब्दुल्ला रज्जाक ने इसपर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक-एक गेंद की अहमियत होती है। उन्होंने कहा- एक एक बॉल की अहमियत होती है। आपने 92 बॉल पर 74 रन किए। अब ये जो तीन ओवर का अंतर लेकर बैठ गए। अगर इफ्तिखार और शाबाद के पास बचे होते तो हम ज्यादा स्कोर कर सकते थे।

वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा
पाकिस्तान पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। टीम ने लगातार दो जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। लेकिन फिर भारत के खिलाफ अहमदाबाद में हार मिली। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बेंगलुरू में टीम हारी। अब अगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद काफी कम हो गई है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...