5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम...

वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया को कोच द्रविड़ नहीं यह खिलाड़ी होंगे

Published on

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के ठीक बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है। इस टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ नहीं बल्कि एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं। राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद खत्म हो रहा है। ऐसे में लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वैसे राहुल द्रविड़ के पास फिर से टीम इंडिया का कोच बनने का अवसर है, लेकिन उन्हें फिर से इस पद के लिए आवेदन करना होगा।

टी20 सीरीज के लिए लक्ष्मण हो सकते हैं कोच
हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 51 साल के राहुल द्रविड़ फिर से टीम इंडिया का कोच बनना चाहते हैं या नहीं। वैसे संभावना यह भी है कि द्रविड़ जो पहले दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी आईपीएल टीमों को कोचिंग दे चुके हैं वह फिर से इस लीग में बतौर कोच वापसी कर सकते हैं। इस बात की संभावना है कि राहुल द्रविड़ के साथ लगभग पूरी टीम को वनडे वर्ल्ड कप के बाद आराम दिया जा सकता है। सिर्फ सूर्यकुमार यादव को आराम नहीं दिया जाएगा। बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआई को बताया कि राहुल के ब्रेक लेने पर वीवीएस लक्ष्मण हमेशा प्रभारी रहे हैं और वर्ल्ड कप के बाद होने वाले इस सीरीज के लिए भी यही स्थिति जारी रहेगी। वैसे अगर नए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं तो ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण कोच पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं।

जहां तक ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज की बात है तो इस टीम के खिलाफ वह खिलाड़ी खेल सकते हैं जो वेस्टइंडीज, आयरलैंड या फिर एशियन गेम्स 2023 में खेलने गए थे। वहीं इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को ब्रेक दिया जा सकता है जो साउथ अफ्रीका दौरे के लिए तरोताजा हो सकें। भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 23 नवंबर को विशाखापत्तनम में शुरू होगी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...