5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलभारत ने हांगझू में रचा इतिहास; एशियन पैरा गेम्स में भी किया...

भारत ने हांगझू में रचा इतिहास; एशियन पैरा गेम्स में भी किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 4 दिन में ही जीत लिए 75 मेडल

Published on

एशियाई पैरा गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। हांगझू में भारत ने 26 अक्टूबर 2023 की सुबह इतिहास रचा। हांगझू में प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत के पदकों की संख्या 75 हो गई। इसमें 17 स्वर्ण, 21 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही भारत ने पिछले सभी एशियन पैरा गेम्स में जीते अपने पदकों की संख्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारत ने इससे पहले 2018 में जकार्ता एशियन पैरा गेम्स में सबसे ज्यादा 72 पदक जीते थे। गुरुवार 26 अक्टूबर को शॉटपुटर सचिन खिलारी ने देश के लिए सोना जीता। 34 साल के सचिन खिलारी ने स्वर्ण पदक जीतने के क्रम में 2018 में चीन के वेई एनलोंग द्वारा बनाए गए 15.67 मीटर के गेम्स रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि चीनी एथलीट सचिन के बाद दूसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में दूसरे भारतीय एथलीट रोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 14.56 मीटर का थ्रो किया। यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

सिद्धार्थ बाबू ने स्वर्ण पदक जीत पेरिस पैरालंपिक के लिए हासिल किया कोटा
भारतीय निशानेबाज सिद्धार्थ बाबू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता! सिद्धार्थ बाबू ने R6 मिश्रित 50 मीटर राइफल्स प्रोन SH-1 में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 247.7 का स्कोर बनाया, जो नया एशियाई पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी है। सिद्धार्थ बाबू ने इसके साथ भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक्स कोटा हासिल कर लिया।

शटलर नित्या ने जीता भारत के लिए ऐतिहासिक 73वां पदक
भारत के लिए ऐतिहासिक 73वां पदक शटलर नित्या श्री सुमति सीवन ने जीता। नित्या ने वुमन्स सिंगल्स SH6 में ब्रॉन्ज मेडल जीता। नित्या ने इससे पहले बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स SH6 में सिवाराजन के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता था।पैरा पावरलिफ्टिर और उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की रहने वाली जैनब खातून ने 61 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि दिल्ली की राजकुमारी ने इसी स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। ये उल्लेखनीय जीतें एशियाई खेलों में उनकी पहली उपस्थिति का प्रतीक हैं और आगामी पेरिस ओलंपिक में इन उभरते एथलीट्स के बेहतर भविष्य का संकेत देती हैं।

26 अक्टूबर 2023 की सुबह 10:30 बजे तक अपडेट

रैंक देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल मेडल
1 चीन 133 107 92 332
2 ईरान 26 32 22 80
3 जापान 22 25 31 78
4 थााइलैंड 20 14 32 66
5 उज्बेकिस्तान 19 18 22 59
6 भारत 17 21 37 75
7 साउथ कोरिया 16 18 19 53
8 इंंडोनेशिया 10 11 18 39
9 मलेशिया 7 11 12 30
10 कजाकिस्तान 5 11 17 33

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...