15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयखून से सना चाकू लेकर थाने पहुंचा नाबालिग, बोला- कुछ देर पहले...

खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंचा नाबालिग, बोला- कुछ देर पहले एक हत्या कर दी

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली के नबी करीम थाना इलाके में पुलिस उस समय हैरान रह गई. जब गुरुवार आधी रात एक नाबालिग लड़का खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंच गया. ड्यूटी अधिकारी से बोला कि मैंने कुछ देर पहले एक हत्या कर दी है. इसके बाद आरोपी ने पुलिस को वारदात वाली जगह भी बताई.

वहीं नबी करीम थाने के पास पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को रात डेढ़ बजे मुल्तानी ढांडा की गली में खून से लथपथ एक शव मिला. पूछताछ में पता लगा कि मृतक का नाम अमित था और उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला था. उसके खिलाफ कई अपराधिक मामले भी थाने में दर्ज थे. जांच में पुलिस को यह पता चला कि थाने में सरेंडर करने पहुंचे नाबालिग ने ही अमित की चाकू से गोदकर हत्या की थी.

पुलिस ने नाबालिग के खून से सने कपड़े और चाकू जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया. जांच में यह भी पता लगा कि नाबालिग के साथ वारदात में आकाश उर्फ काकू नाम का युवक भी शामिल था जो घटना के बाद फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक मृतक अमित के का अपराधिक बैकग्राउंड है. उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं.

मृतक और आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं
इतान ही नहीं वो कुछ दिन पहले हत्या के प्रयास के एक मामले में ऑब्जर्वेशन होम से छूट कर आया था. पूछताछ में पता लगा की नाबालिग और मृतक अमित की पुरानी रंजिश थी. दो दिन पहले अमित ने नाबालिग के पैसे छीन लिए थे और उसकी बेइज्जती भी की थी. इसके बाद से वो बदला लेने की फिराक में था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
वारदात की रात जैसे ही अमित नाबालिग को नजर आया उसने चाकू से हमला कर दिया और फिर थाने में सरेंडर कर दिया. पुलिस नाबालिग के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...