15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयसिविल डिफेंस वालंटियर्स की सेवाएं समाप्त, LG ने दी दिल्ली सरकार के...

सिविल डिफेंस वालंटियर्स की सेवाएं समाप्त, LG ने दी दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी, अब कैसे चलेगा इनका घर?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में 10 हजार से अधिक सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की सेवाएं 31 अक्टूबर को समाप्त हो जाएंगी। एलजी वीके सक्सेना ने सेवाएं समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से एलजी के पास भेजा गया था। सीडीवी की अवैध भर्ती और तैनाती को समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सक्सेना ने उनके आजीविका संबंधी विषय पर चिंता जताई है। एलजी ने निर्देश दिया है कि जितने भी वॉलंटियर्स को अपनी नौकरी खोनी पड़ रही है, उन सबको होम गार्ड्स के रूप में दोबारा अपॉइंट करने पर विचार किया जाना चाहिए। एलजी ने हाल ही में होम गार्ड्स में जिन 10 हजार नए पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, उसका जिक्र करते हुए कहा कि इन पदों पर नियुक्ति की जा सकती है।

सीडीवी को होम गार्ड बनाया जाएगा: सीएम केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को बस मार्शल के रूप में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की निरंतरता पर कानूनी आपत्तियों का हवाला देते हुए होम गार्ड को बस मार्शल के रूप में नियुक्त करने के लिए एक पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है, ‘सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को नियमित कामों में नहीं लगाया जा सकता है और उन्हें किसी भी आपदा के दौरान बुलाया जा सकता है। इसलिए, यह सुझाव दिया गया है कि सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की बजाय होम गार्ड को बस मार्शल के रूप में नियुक्त किया जाए।’ सीएम ने यह भी कहा कि उन्होंने दिल्ली एलजी को अलग से एक प्रस्ताव दिया है कि पर्याप्त संख्या में होम गार्ड की नियुक्ति होने तक सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को बस मार्शल के रूप में जारी रखा जाना चाहिए।

‘महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए अच्छा नहीं होगा’
पत्र में कहा गया है, ‘यदि बस मार्शलों को अचानक हटा दिया जाता है, तो यह महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए अच्छा नहीं होगा।’ सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे मौजूदा सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को होम गार्ड के रूप में नियुक्त करने की योजना का सुझाव दिया क्योंकि उनके पास प्रासंगिक अनुभव हैं। ये नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बहुत ही साधारण बैकग्राउंड से आते हैं और अगर उन्हें अचानक हटा दिया गया तो यह उनके परिवारों को गंभीर वित्तीय संकट में डाल देगा। नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बसों में जेबकतरी और छेड़छाड़ की समस्या को रोकने के लिए बस मार्शल के रूप में काम कर रहे हैं

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...