12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयबर्थडे पर महबूब ने क्रूज में कराई बुकिंग, नाराज हो छोड़कर चली...

बर्थडे पर महबूब ने क्रूज में कराई बुकिंग, नाराज हो छोड़कर चली गई गर्लफ्रेंड… महुआ और उनके ‘एक्‍स’ को जाएंगे भूल!

Published on

नई दिल्‍ली

बीते कुछ दिनों से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और उनके ‘एक्‍स’ बॉयफ्रेंड जय अनंद देहाद्राई लगातार सुर्खियों में रहे हैं। उनके बीच लड़ाई के केंद्र में उनका पालतू कुत्‍ता हेनरी रहा है। प्रेमी-प्रेमिका किस बात से एक-दूसरे से तुनक जाएं यह भी कहना मुश्किल है। इसकी वजह गिफ्ट तक हो सकती है। अपने किसी खास के लिए सही गिफ्ट चुनना कठिन काम होता है। इसमें समय और समझदारी दोनों की जरूरत पड़ती है। इसमें व्‍यक्ति की पसंद-नापसंद का भी ख्‍याल रखना पड़ता है। हाल में इसका दिलचस्‍प मामला देखने को मिला है। इसमें एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ सिर्फ इसलिए रिलेशनशिप खत्‍म करने का फैसला किया क्‍योंकि उसने उसके जन्मदिन के लिए क्रूज में बुकिंग कराई थी। अपनी गर्लफ्रेंड को चौंकाने के लिए उसने ऐसा किया था। द मिरर ने यह रिपोर्ट दी है। मामला अमेरिका का है।

लड़की को अपनी दोस्तों से इसके लिए काफी प्रशंसा मिली। उन्‍होंने इसे रोमांटिक बताया। यह और बात है कि लड़की ने अपनी नाखुशी जाहिर की। लड़की का कहना था कि प्रेमी उसकी इच्छाओं को समझता नहीं है। उसने छोड़ने के सिवा उसके लिए कोई विकल्‍प नहीं छोड़ा।

लड़की ने अपने प्रेमी की पसंद को ‘सेल्‍फ-सेंटर्ड’ होने की बात कहकर आलोचना की। बताया कि क्रूज बुकिंग उस तारीख के साथ मेल खाती थी जिस दिन उसने म्‍यूजिक फेस्टिवल में हिस्‍सा लेने का प्‍लान बनाया था। उनका रिश्ता ढाई साल तक चला था।

लड़की के मुताबिक, जन्मदिन से तीन दिन पहले उसे पता चला कि प्रेमी ने क्रूज में टिकट बुक कराया है। उसकी बहन ने यह सोचकर खबर फैला दी कि वह उत्साहित होगी। लेकिन, इसने सबकुछ बिगाड़ दिया। लड़की ने पहले से ही म्‍यूजिक फेस्टिवल के लिए टिकट बुक कर ली थी। कई महीनों की बचत के बाद उसने यह टिकटें बुक कराई थीं। वह चाहती थी कि घर की आर्थिक स्थिति पर कोई बोझ नहीं पड़े। उसे लगा कि क्रूज में बुकिंग पैसे की बर्बादी थी। यह काफी महंगा भी था। लड़की की शिकायत है कि बॉयफ्रेंड उसकी बात नहीं मानता था।

रिलेशनशिप कब किस बात को लेकर खत्‍म हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसका नतीजा बहुत खराब भी हो सकता है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और उनके एक्‍स बॉयफ्रेंड जय अनंत देहाद्राई के मामले में ऐसा देखने को मिला है। दोनों एक-दूसरे पर खूब आरोप लगा रहे हैं। इनकी लड़ाई के केंद्र में हेनरी नाम का कुत्‍ता है। दोनों इसे अपने पास रखना चाहते हैं। फिलहाल यह महुआ के पास है। सुप्रीम कोर्ट में वकील जय अनंत ने आरोप लगाया है कि महुआ हेनरी को चुराकर ले गई हैं। वहीं, महुआ का दावा है कि हेनरी उनका है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...