12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयतेज धमाका और हवा में उड़ गए उम्मीदों के गुब्बारे, एक पल...

तेज धमाका और हवा में उड़ गए उम्मीदों के गुब्बारे, एक पल में थमा 40 साल का सफर, रुला रहा दिल्ली का दर्दनाक हादसा

Published on

नई दिल्ली:

कम से कम मौत से ऐसी मुझे उम्मीद नहीं, जिंदगी तूने तो धोखे पे धोखा दिया है … फिराक गोरखपुरी की यह शायरी दिल्ली के दीप पर पूरी तरह सटीक बैठती है। हर दिन की तरह आज भी वह अपनी टूटी साइकल पर गुब्बारे का गैस सिलेंडर रखकर अपने बच्चों की खुशियां ढूंढने निकला था। उसे इस बात की उम्मीद थी कि जिंदगी भले ही बेरहम हो जाए, लेकिन मौत कभी अचानक से धोखा नहीं देगी। मगर उसका ये भ्रम भी आज टूट गया। कुदरत को तो कुछ और ही मंजूर था। एक पल में 40 साल का सिलसिला थम गया। तेज धमाके के साथ दीप के परिवार की खुशियों और उम्मीदों के गुब्बारे आसमान में उड़ गए। दरअसल दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जो हर किसी को रुला रहा है।

यहां गुब्बारा को फुलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में गुब्बारा बेचने वाले शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्ची सहित दो लोग इसमें घायल हो गए। मृतक की पहचान दीप सिंह के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। वह संगम विहार के जी ब्लॉक में परिवार के साथ किराए पर रहता था। वह बीते 40 साल से ज्यादा समय से गुब्बारा बेचकर अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था।

दीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटनास्थल के पास मजदूरी का काम कर रहे एक शख्स हनीफ अंसारी और उसकी 6 साल की बच्ची घायल हो गई। घायल हनीफ अंसारी को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जबकि बच्ची को परिवार वाले किसी दूसरे अस्पताल में ले गए।
डीसीपी चंदन चौधरी , दिल्ली

अधूरी रह गईं ख्वाहिशें
पुलिस के मुताबिक, दीप सिंह परिवार के साथ गली नंबर-8ए, जी-ब्लॉक, संगम विहार में किराए पर रहता था। परिवार में पत्नी नीति के अलावा तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दीप बचपन में ही कानपुर से दिल्ली आ गया था। यहां आने के बाद वह गुब्बारे बेचता था। शनिवार शाम को अचानक धमाके के साथ गुब्बारे फुलाने वाला सिलेंडर फट गया। जानकारी के अनुसार, वह 40 साल से ज्यादा समय से गुब्बारा बेचकर अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था। इस हादसे के साथ ही दीप के परिवार की ख्वाहिशें अधूरी रह गईं है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...