12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीय1600 करोड़ की धोखाधड़ी में अशोका यूनिवर्सिटी के को-फाउंडर्स समेत 3 गिरफ्तार

1600 करोड़ की धोखाधड़ी में अशोका यूनिवर्सिटी के को-फाउंडर्स समेत 3 गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दर्ज पैराबोलिक ड्रग्स केस में अशोका यूनिवर्सिटी के सह-संस्थापक प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद तीनों को एक कोर्ट ने 5 दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया है. ईडी ने प्रणव और विनीत के अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट एसके बंसल को भी गिरफ्तार किया है.

सूत्रों के मुताबिक पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड के निदेशक प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता ने 1,600 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी की है. गिरफ्तारी से पहले ईडी ने शुक्रवार को मुंबई और दिल्ली सहित 17 स्थानों पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी सुबह से शुरू होकर आज भी जारी रही.

बता दें कि पैराबोलिक ड्रग्स चंडीगढ़ स्थित फार्मा कंपनी है. विनीत गुप्ता और प्रणव गुप्ता इस कंपनी के प्रमोटर भी हैं. अशोका यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को इस मामले पर एक बयान जारी किया था. इसमें लिखा था कि अशोका यूनिवर्सिटी का पैराबोलिक ड्रग्स के साथ कोई अतीत या वर्तमान संबंध नहीं है. जिस कंपनी के खिलाफ जांच की जा रही है. उस कंपनी से हमारा कनेक्शन जोड़ने का कोई भी प्रयास बिना किसी आधार के और भ्रामक है. हालांकि विश्वविद्यालय ने अपने बयान में कहा कि अशोक विश्वविद्यालय के 200 से अधिक संस्थापक और दानकर्ता हैं और विनीत गुप्ता और प्रणव गुप्ता उनमें शामिल हैं.

अशोका यूनिवर्सिटी ने कहा था कि कोई भी व्यक्ति, परिवार या कॉर्पोरेट समूह इसका मालिक या इस पर नियंत्रण नहीं रखता है. इसका प्रबंधन एक ट्रस्ट और एक स्वतंत्र गवर्निंग बॉडी द्वारा किया जाता है, जो कि बिना किसी खामी के और नौतिक मानकों का पालन करते हैं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...