8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेल'हिटमैन' रोहित शर्मा का चला अंग्रेजों पर हंटर, शतक चूककर भी कई...

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का चला अंग्रेजों पर हंटर, शतक चूककर भी कई रिकॉर्ड चूर-चूर किए

Published on

लखनऊ

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को उनके चाहने वाले यूं ही नहीं हिटमैन कहते हैं। वह जब मैदान पर उतरते हैं तो विपक्षी टीम के गेंदबाज इस डर से कांपते रहते हैं कि कहीं हिटमैन का बल्ला अपने रौद्र रूप में न आ जाए। अगर आ गया तो न केवल चौके-छक्कों का अंबार लगेगा, बल्कि न जाने कितने विश्व रिकॉर्ड टूटेंगे। अब विश्व कप 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच को ही ले लीजिए। रोहित शर्मा ने मैदान पर उतरते ही 100 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी करने वाली खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया। इसके बाद 18 हजार रन पूरे किए तो एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक वनडे छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी की। हालांकि, 32वां वनडे शतक बनाने से चूक गए।

रोहित शर्मा ने विध्वंसक अंदाज में खोला टीम का खाता
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पारी का पहला ओवर मेडन खेलने के बाद रोहित शर्मा ने तीसरे ओवर में डेविड विली को ही निशाना बनाया और लगातार चौका-छक्का जड़ते हुए खाता खोला। इस ओवर में एक और छक्का जड़ा तो क्रिस वोक्स, मार्क वुड और आदिल रशीद की गेंदों पर भी चौका ठोका। इस दौरान वह 16वें ओवर में रन आउट से बचे तो एक कैच भी छूटा। 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर आदिल को चौका ठोककर इंटरनेशनल करियर के 18 हजार रन पूरे किए तो 24वें ओवर में मार्क वुड की गेंद पर डबल लेकर 66 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की।

क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड बराबर किया
इसके बाद अगली ही गेंद पर छक्का जड़ते हुए क्रिस गेल के एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक वनडे छक्के लगाने के मामले में बराबरी कर ली। यह उनका 56वां छक्का रहा। अब उनसे सिर्फ एबी डिविलियर्स ही आगे हैं। साउथ अफ्रीका के विस्फोटक ओपनर के नाम एक कैलेंडर इयर में 58 छक्के दर्ज हैं। इस बीच गिल, विराट, श्रेयस और केएल राहुल के विकेट गिरे, लेकिन रोहित के बल्ले से रनों का अंबार नहीं रुका।

13 रन से चूक गए शतक
रोहित शर्मा ने इस बीच विश्व कप में अपने दूसरे और ओवरऑल 8वें शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन लियाम लिविंगस्टोन ने कमाल का कैच लपकते हुए हिटमैन की पारी पर विराम लगा दिया। उन्होंने 101 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के बनाते हुए 87 रन की पारी खेली। यह कैच इतना कमाल का था कि किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि लियाम ने कैसे लपका। उन्होंने आदिल रशीद की गेंद पर स्लाइड करते हुए अपना घुटना चोटिल करवा लिया। हालांकि, कैच साफ रहा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...