12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीय'भगवान' को सताया डर... सड़कों पर क्‍यों इतनी बड़ी संख्‍या में उतर...

‘भगवान’ को सताया डर… सड़कों पर क्‍यों इतनी बड़ी संख्‍या में उतर आए डॉक्‍टर?

Published on

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ी संख्या में डॉक्‍टरों ने स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा के विरुद्ध रविवार को जुलूस निकाला। दिल्ली चिकित्सा संघ (डीएमए) ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से जुलूस शुरू किया और राजघाट की ओर आगे बढ़ने की कोशिश की।

दिल्‍ली में आज बड़ी संख्‍या में डॉक्‍टर सड़कों पर उतरे। स्‍वाथ्‍यकर्मियों के खिलाफ हिंसा को लेकर उन्‍होंने जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारी डॉक्‍टरों ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से जुलूस शुरू किया और राजघाट की ओर आगे बढ़ने की कोशिश की। जुलूस का नेतृत्व दिल्ली चिकित्सा संघ (डीएमए) के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी डालमिया और अन्य पदाधिकारियों ने किया। चिकित्सकों ने अधिकारियों के अनुचित व्यवहार और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ बार-बार हिंसा के व‍िरुद्ध प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में डॉक्‍टरों ने भाग लिया। वहीं, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर जुलूस को राजघाट की ओर बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान चिकित्सकों ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क पर धरना दिया। प्रदर्शन में 100 से अधिक एंबुलेंस भी शामिल रहीं। डीएमए की प्रत्येक शाखा, नर्सिंग होम के प्रतिनिधियों, इंडियन डेंटल एसोसिएशन एवं उसके सदस्यों और दिल्ली के अस्पतालों के रेजिडेंट चिकित्सक संघों ने भी जुलूस में हिस्सा लिया।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...