8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलजिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे अंग्रेज... भारतीय टीम ने 20 साल बाद...

जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे अंग्रेज… भारतीय टीम ने 20 साल बाद दी शर्मनाक शिकस्त, रचा इतिहास

Published on

लखनऊ,

भारत की मेजबानी में खेला जा रहा वनडे वर्ल्ड कप 2023 अब बेहद रोमांचक हो चला है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अपने शुरुआती सभी 6 मैच जीतकर टॉप पर काबिज है और सेमीफाइनल में एंट्री को तैयार है. दूसरी ओर पिछला वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाली इंग्लैंड टीम 6 में से 5 मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है.

भारतीय टीम ने अपना छठा मैच रविवार (29 अक्टूबर) को इंग्लैंड के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला. इस मैच भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त दी.

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत (रनों से)
100 रनों से हराया, लखनऊ, (2023)
82 रनों से हराया, डरबन, (2003)
63 रनों से हराया, बर्मिंघम, (1999)

जमकर चला रोहित और सूर्या का बल्ला
मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 229 रन बनाए थे. मुकाबले में भारत ने 40 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान रोहित और केएल राहुल के साथ मिलकर 91 रनों की शानदार पार्टनरशिप की और टीम को संकट से उबारा. रोहित ने 101 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे.

रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 49 रन बनाकर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जबकि क्रिस वोक्स और आदिल राशिद को 2-2 सफलता हासिल की.

शमी Vs बटलर (वनडे में हेड-टु-हेड)
8 वनडे पारी
57 रन
5 बार आउट किया
11.40 औसत

भारतीय गेंदबाजों के आगे ढेर इंग्लिश बल्लेबाज
इसके बाद 230 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा, जिसे इंग्लिश टीम निकल नहीं सकी और 129 रनों पर आकर ढेर हो गई. जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम 34.5 ओवर ही खेल सकी.

इंग्लैंड टीम के लिए सबसे ज्यादा 27 रन लियाम लिविंगस्टोन ने बनाए. इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं छू सका. भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके. स्पिनर कुलदीप यादव को 2 और रवींद्र जडेजा को 1 सफलता मिली.

भारत ने 20 साल बाद इंग्लैंड से लिया बदला
वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 साल बाद जीत दर्ज की है. इससे पहले 2003 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने 82 रनों से हराया था. इसके बाद 3 मैच हुए. 2011 में मुकाबला टाई रहा था. जबकि 2019 में इंग्लैंड ने 31 रनों से हराया था. मगर अब तीसरे मैच में भारत ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की. वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 100 रनों की ये शर्मनाक हार इंग्लैंड कभी भूल नहीं पाएगी.

वर्ल्ड कप में अब तक भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 9 वनडे मुकाबले हुए, जिसमें भारतीय टीम ने 4 में जीत दर्ज की है. चार ही मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली. जबकि एक मैच टाई रहा था. ओवरऑल वनडे मुकाबलों में भारत की इंग्लैंड से 107 मैचों में टक्कर हुई, जिसमें से 57 में जीत मिली. जबकि 44 मैच इंग्लैंड जीता. 2 मैच टाई और 3 बेनतीजा रहे.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...