8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलहारकर भी दर्द दे गए अंग्रेज! भारतीय टीम की ताकत को ही...

हारकर भी दर्द दे गए अंग्रेज! भारतीय टीम की ताकत को ही कर दिया एक्सपोज

Published on

लखनऊ

भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप 2023 में अब तक कोई तोड़ नहीं है। उन्होंने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड को 100 रन से हरा दिया। यह टीम इंडिया की इस विश्व कप में लगातार छठी जीत थी। रोहित सेना एकमात्र टीम है जो अब तक इस टूर्नामेंट में नहीं हारी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाए थे। 230 रन के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड टीम 129 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल कर दिया।

भले ही भारत ने इस मैच में इंग्लैंड की बखिया उधेड़ दी हों। लेकिन इसके बावजूद अंग्रेजों ने भारत की सबसे बड़ी ताकत को एक्सपोज कर दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं भारत की बल्लेबाजी की, जिसे इंग्लैंड ने एक्सपोज कर दिया। इसमें कोई शक नहीं कि लखनऊ की पिच बल्लेबाजों के लिए मुश्किल थी। लेकिन यह चिंता का विषय जरूर होगा। भारतीय मैनेजमेंट इसके बारे में जरूर सोच रहा होगा।

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने पहली बार इस वर्ल्ड कप में पहले बैटिंग की थी, और उसी में खेल हो गया। शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर जैसे बड़े नाम पूरी तरह से फ्लॉप हो गए। भारत का मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने पारी को संभाला और टीम को फाइटिंग स्कोर तक पहुंचाया। कप्तान रोहित ने 87, सूर्या ने 49 तो राहुल ने 39 रन बनाए थे। अंत में जसप्रीत बुमराह ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।

हालांकि अब सवाल यह उठता है कि क्या है बैटिंग ऑर्डर पहले बल्लेबाजी करके भी उतना असरदार साबित हो सकता है? क्या भारत पहले बल्लेबाजी कर 300 से अधिक का स्कोर बना सकती है? यह कुछ सवाल हैं जो हर किसी के जहन में घूम रहे होंगे। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने भी इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद भारतीय बल्लेबाजी के इस फ्लॉप शो पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हमें 30 रन और बनाने चाहिए थे। बहरहाल, अब देखते हैं कि भारतीय बैटिंग लाइन अप अपने ऊपर उठे इन सवालों का किस अंदाज में जवाब देती है। भारत का वर्ल्ड कप में अगला मैच 2 नवंबर को मुंबई में श्रीलंका से है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...